Bride: शादी हो गई पर दुल्हन को छूना नहीं…सात फेरों के बाद ससुर की तीन अजीबोगरीब शर्तें सुन बारात संग वापस लौट गया दूल्‍हा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: शादी हो गई पर दुल्हन को छूना नहीं…सात फेरों के बाद ससुर की तीन अजीबोगरीब शर्तें सुन बारात संग वापस लौट गया दूल्‍हा

Bride: झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक विवाहघर से बारात बिना दुल्हन लौट गई।

वजह थी लड़की के मुंह बोले पिता की तीन अजीबो-गरीब शर्तें।

- Advertisement -
- Advertisement -

विदाई के समय कहा कि शादी हो गई पर दुल्हन (Bride) को छूना नहीं,

इसे मानने से दूल्हे ने इनकार कर दिया और वधू पक्ष पर चार लाख रुपये के जेवर ले जाने का

आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बा बरुआसागर के मोहल्ला सनौरा निवासी महेंद्र सेन के बेटे मानवेंद्र सेन का रिश्ता गुरसरांय

के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। छह जून को बरुआसागर स्थित एक विवाह घर में

शादी थी। यहीं पर वधू पक्ष ने आकर विवाह की तैयारी की थी।

मंगलवार की रात बारात आई, जयमाला समेत अन्य रस्में हुईं,

बुधवार सुबह भंवरें भी पड़ गईं। विदाई का वक्त करीब आया तो दुल्हन गायब हो गई।

दूल्हे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन शर्तें रखी थीं

‘पहली लड़का, लड़की से किसी तरह के शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा,

दूसरी दुल्हन के साथ हमेशा उसकी छोटी बहन रहेगी और तीसरी यह कि जब भी

चाहे वह उससे मिलने ससुराल आ-जा सकता है। दूल्हे ने शर्तें मानने से इनकार कर दिया तो

दुल्हन (Bride) भांवरों के बाद भी मुंह बोले पिता के संग चली गयी। इसके बाद बारात भी बिना

दुल्हन के ही लौट गई। गुरुवार को दूल्हा मानवेंद्र ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की।

दूल्‍हे ने लगाया ये आरोप

दूल्‍हे ने आरोप लगाया कि शादी में करीब दस लाख रुपए खर्च किए थे।

तीन-चार लाख रुपए के जेवर चढ़ाए थे जिसे दुल्‍हन और उसका मुंह बोला पिता और उसकी

बहन लेकर चले गए। बरुआसागर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच की जा

रही है। वर-वधू पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई

अमल में लाई जाएगी। दोनों से बातचीत में शर्तों की बात सामने आई है।

सात फेरे संग भराई मांग

दूल्‍हे ने बताया की राजी खुशी से बारात लेकर मंगलवार को पहुंचा था।

काफी संख्‍या में बाराती थी शामिल थे। सुबह की रस्‍में भी हुईं। मांग में सिंदूर भरा गया

और अग्नि को साझी मानकर सात फेरे ले लिए। आरोप लगाया कि

अब ये लोग दहेज के केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं।

लड़की की मां बोली

थाई आई दुल्‍हन (Bride) की मां ने बताया कि उन्‍हें बेटी की शादी में नहीं बुलाया गया था।

एक व्‍यक्ति इसे अपनी बेटी कहता है। वह उसी के मकान में रहती है। उसने ही रिश्‍ता तय किया था।

जिसकी जानकारी उन्‍हें हो गई थी। शादी वाले दिन वह बहन और

अन्‍य रिश्‍तेदारों के साथ आई थी और विवाह घर के बाहर कुछ दूरी पर ही रही।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related