Bride:दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने भी पकड़ लिया माथा,और फिर… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride:दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने भी पकड़ लिया माथा,और फिर…

Bride: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में बुधवार की रात शादी में जमकर बखेड़ा हो गया है।

बखेड़े की वजह बनी दूल्हे की अजीब हरकतें। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन (Bride) ने भी माथा पकड़ लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

देखते ही देखे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। शादी में बढ़ रहे विवाद को देखते हुए बारातियों ने मौका पाते ही खिसकना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई।

दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत चलती रही। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन(Bride) ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।

बारात आई जयमाल होने जा रहा था

घुघली थाना क्षेत्र स्थित विश्वनाथपुर गांव से बुधवार की रात श्यामदेउरवा क्षेत्र में बारात आई थी।

जयमाल होने जा रहा था। स्टेज पर दूल्हा पहुंचा तो उसकी हरकतें देखकर लोग असहज हो गए।

बात बिगड़ती इससे पहले ही बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

रात में शादी के मंडप में दूल्हा पीढ़ा पर बैठते समय गिर गया। यह देखकर दुल्हन (Bride) भड़क गई।

उसने शादी से इनकार कर दिया। लोग दुल्हन को समझाने-बुझाने लगे तभी दूल्हे ने भी शादी से इनकार कर दिया।

लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी

इसके बाद माहौल बिगड़ गया। मारपीट की स्थिति बन गई। लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी।

इधर स्थिति भांपकर दूल्हे के पिता और बाराती धीरे-धीरे खिसक लिए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया और थाने पर लेकर चली गई।

गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पर पहुंचे। पूरे दिन पंचायत होती रही।

दूल्हे ने स्वीकार किया कि उसके दोस्तों ने बीयर पिला दी थी जिससे दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

इस सम्बंध में थानेदार ने बताया कि शादी में विवाद की खबर पर दूल्हे को थाने लाया गया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...