Boring: किसानों को बोरिंग के लिए UP सरकार दे रही है 10 हजार रुपये का अनुदान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Boring: किसानों को बोरिंग के लिए UP सरकार दे रही है 10 हजार रुपये का अनुदान

Boring: यूपी की राज्य सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है

। इनमें से ही एक फ्री बोरिंग योजना है। जिसके तहत किसानों को सिंचाई के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

Boring कराने पर 4500 से लेकर 10000 रुपये तक का अनुदान दिया जाता है।

दरअसल इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए सशक्त बनाना है।

अक्सर कई बार समय से बारिश न होने पर या सिंचाई की सुविधा न होने पर

किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इस योजना के बाद से ऐसे किसानों की समस्याएं दूर होंगी।

यूपी में ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश के पानी पर आश्रित होते हैं।

ऐसे में कई बार बारिश न होने पर फसल चौपट हो जाती है। ऐसे में उन्हें

भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। अधिकतर तो कर्ज लेकर खेती करते हैं।

यह भी पढ़ें :Boring: खेत में बोरिंग कराने के लिए यूपी सरकार देती है 10 हजार रुपये का अनुदान, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

फसल बर्बाद देख वह गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे ही किसानों की मदद के लिए

यूपी सरकार फ्री Boring योजना चलाती है। जिस किसान के पास 0.2 हेक्टेयर की खेती है

वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। हालांकि उसे पंपसेट की व्यवस्था खुद करनी पड़ती है।

बता दें कि लघु किसानों को 4500, सीमांत किसानों को 6 हजार और

एससी/एसटी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले किसानों को 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है।

दस्तावेज

फ्री Boring योजना में लगने वाले दस्तावेजों की बात करें तो किसान के पास आय प्रमाण पत्र,

जति प्रमाण पत्र, खेत के कागजात, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट डिटेल होना चाहिए।

यहां करें अप्लाई

सबसे पहले लघु सिंचाई विभागी की साइट https://minorirrigationup.gov.in/StaticPages/Scheme-hi.aspx पर जाएं।

यहां से योजना के विकल्प में जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।

इसका प्रिंट आउट निकलवाकर इसे भर दें।

अंत में दस्तावेज संलग्न करने के बाद लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर दें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related