body elections: निकाय चुनाव की तारीखें साफ? अप्रैल के तीसरे सप्ताह से मई के पहले सप्ताह के बीच हो सकते हैं चुनाव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

body elections: निकाय चुनाव की तारीखें साफ? अप्रैल के तीसरे सप्ताह से मई के पहले सप्ताह के बीच हो सकते हैं चुनाव

body elections: यूपी सरकार द्वारा नगरीय निकायों के चुनाव के संबंध में अन्य

पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की स्थिति के बाबत गठित आयोग की रिपोर्ट अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को

- Advertisement -
- Advertisement -

सौंप दी जाएगी। हालांकि देश की सर्वोच्च अदालत नगरीय

निकायों के चुनाव करवाने की अनुमति देने के बारे में अपनी सुनवाई 11 अप्रैल को करेगा

मगर राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार की चुनावी तैयारियां अब तेज हो जाएंगी।

सरकार को पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से इन चुनावों को आयोग की

संस्तुतियों के आधार पर करवाए जाने की अनुमति मिल जाएगी।

11 अप्रैल को होने वाली सुनवाई के और सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित किये

जाने के आसार हैं। आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी

तीन चरणों में यह चुनाव करवाए जाने की तैयारी की जा रही है।

पिछली बार वर्ष 2017 में 22, 26 और 29 नवम्बर को इन चुनावों के लिए

मतदान करवाये गये थे और पहली दिसम्बर को मतगणना करवायी गयी थी।

इस बार अप्रैल के दूसरे पखवारे से लेकर मई के पहले पखवारे के बीच तीन चरणों में

नगरीय निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं। पिछले चुनाव कुल 653 नगरीय निकायों में

करवाये गये थे जिनमें 16 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद

और 429 नगर पंचायतों में करवाये गये थे। इस बार यह चुनाव 17 नगर निगमों,

200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों यानि

कुल 762 नगरीय निकायों में करवाए जाएंगे।

बताते चलें कि इन चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट के

संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही शुरु कर दी है। शनिवार 11 मार्च से शुरु हुए इस पुनरीक्षण में

वोटरों के नाम व अन्य ब्यौरे को जुड़वाने, हटवाने, संशोधित करवाने और

इस बाबत दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद आगामी पहली अप्रैल

अप्रैल को नयी वोटर लिस्ट के फाइनल ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...