blanket: कंबल की खरीद ना होने पर सीएम योगी नाराज,तीन जिलों के डीएम से मांगा स्पष्टीकरण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

blanket: कंबल की खरीद ना होने पर सीएम योगी नाराज,तीन जिलों के डीएम से मांगा स्पष्टीकरण

blanket: यूपी में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और ठंड बढ़ गई है।

जिसे ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने अलाव और कंबलों की व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही दे दिये हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए इसके लिए 29 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं।

वहीं 72 जिलों में कंबलों की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है,

जबकि तीन जिलों में देरी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी व्यक्त की है।

सीएम के निर्देश पर तीनों जिलों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि कहीं पर भी अलाव और कंबल की कमी ना हो।

साथ ही कंबल की गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

जिलों में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की निगरानी सीधे

मुख्य सचिव स्तर पर की जा रही है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए

यह पढ़ें :Cm yogi ने किसानों को दी सबसे बड़ी सौगात, यह होगा फायदा

जहां कंबल की खरीद के लिए 27.27 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं

वहीं अलाव के लिए 1.77 करोड़ की व्यवस्था की गई है। अब तक प्रदेश के

72 जिलों में कंबलों खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि कानपुर देहात,

संभल और एटा में इस कार्य में हो रहे देरी पर सीएम ने नाराजगी

व्यक्त करते हुए इनके जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये हैं।

20 दिसंबर तक प्रदेश में 3,30,794 कंबलों की खरीद पूरी कर ली गई है,

जबकि 45,293 कंबलों को वितरित भी किया जा चुका है। वहीं प्रदेशभर में

1,199 रैन बसेरों को संचालित किया जा चुका है। साथ ही अलाव जलाने के लिए

प्रति तहसील 50 हजार रुपए भी योगी सरकार ने आवंटित कर दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से खुली निविदा के माध्यम से गोरखपुर,

अयोध्या, मिर्जापुर, वाराणसी, मुरादाबाद मंडलों द्वारा L-1 की दर से कुल

24 हजार कंबल क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। योगी सरकार की ओर से प्रदेश में शीतलहर के

मद्देनजर राज्य आपदा मोचक निधि में 120 करोड़ रुपए का प्रविधान किया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...