blackmail:बुजुर्गों के अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला सेक्सटॉर्शन गैंग पकड़ा, ऐसे बनाते थे शिकार
blackmail: दिल्ली के शाहदरा जिला की साइबर यूनिट ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है
जो सेक्सटॉर्शन कर लोगों से वसूली करता था। पुलिस ने दो नाबालिग
समेत पांच लोगों को दबोचा है। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आरोपी
अधिकारियों की फोटो वॉट्सऐप पर लगाते थे। इनके निशाने पर बुजुर्ग लोग ज्यादा रहते थे।
पुलिस की मानें तो यह गिरोह पिछले तीन-चार महीने में देशभर के
सैकड़ों लोगों से करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले काफी समय से ठगी कर रहे थे।
इन्होंने दक्षिण भारत के अलावा मध्य प्रदेश, असम, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड समेत
दूसरे राज्यों सहित देशभर के सैकड़ों लोगों से ठगी की है।
इनके मोबाइल में 20 पीड़ितों की जानकारी मिली है, जिन्होंने इनको रुपये दिए।
इसके अलावा 24 लोगों की अश्लील वीडियो भी मिली है। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल की पांच
शिकायतों को इनसे लिंक किया है। इसमें तीन यूपी, एक उत्तराखंड और एक गुजरात की है।
बुजुर्ग की शिकायत पर शुरू हुई जांच : आरोपियों के पास से छह मोबाइल, सात सिमकार्ड, कई
अलग-अलग शहरों में मौजूद बैंक के कागजात, 24 पीड़ितों की अश्लील वीडियो और अन्य
सामान बरामद हुआ है। डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि गत 25 फरवरी को जगतपुरी निवासी
67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने 13.70 लाख रुपये ठगी की शिकायत पुलिस से की थी।
- शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 18 फरवरी को उनके वॉट्सऐप पर
- एक वीडियो कॉल आई थी। उसमें एक अनजान लड़की ने अश्लील हरकतें करते हुए
- वीडियो रिकॉर्ड कर उससे ब्लैकमेल किया। आरोपी पीड़ित को कॉल कर खुद
- को साइबर थाने का प्रभारी बताकर वसूली करने लगे थे।
- पुलिस के बाद आरोपियों ने खुद को यू-ट्यूब के अधिकारी बताते हुए ब्लैकमेल किया।
पूर्व और वर्तमान पुलिस कमिश्नर की फोटो लगाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को डराने के लिए अपने फर्जी वॉट्सऐप नंबर पर
पुलिस। अधिकारियों की डीपी लगाते थे। इन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के अलावा एक मौजूद
स्पेशल सीपी की फोटो भी लगाई थी। इसके अलावा दर्जनों पुलिस अधिकारियों की फोटो का
भी इस्तेमाल कर रहे थे। इस तरह की ठगी में भरतपुर, अलवर और मेवात व आसपास के गांवों
के ज्यादातर युवा साइबर ठगी में लिप्त हैं। ये अपने घर से ही वारदात को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने अलवर और भरतपुर में छापेमारी की
पुलिस ने अलवर और भरतपुर में छापेमारी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा।
इनमें 16 और 17 साल के दो नाबालिग के अलावा भरतपुर निवासी राहुल खान,
अलवर निवासी अरमान और भरतपुर निवासी आजाद शामिल हैं।
आरोपी सेक्सटॉर्शन के लिए दूसरे राज्यों से सिमकार्ड का इंतजाम करवाने के अलावा फर्जी
पते पर खोले गए बैंक खातों का इंतजाम करते थे। फिर नाबालिग लड़के व्हाट्सऐप और फेसबुक के
जरिये जाल में फंसाते थे। फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेज पहले चैट करते। इसके बाद वीडियो कॉल कर
अश्लील वीडियो बनाकर पीड़ितों को डरा-धमकाकर वसूली करते थे।
