Ayushman Card : UP में अब ढाई करोड़ नये लोग पाएंगे आयुष्मान योजना का लाभ, मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, यह डाक्यूमेंट रखें तैयार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ayushman Card : UP में अब ढाई करोड़ नये लोग पाएंगे आयुष्मान योजना का लाभ, मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, यह डाक्यूमेंट रखें तैयार

Ayushman Card: यूपी के 58 लाख नए परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सकेगा। इससे करीब ढाई करोड़ लोग लाभांवित होंगे, जिन्हें पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हर साल मिल सकेगा। ऐसा दो कारणों से हुआ है। पहला तो यह कि केंद्र सरकार ने यूपी का लाभार्थी कोटा बढ़ा दिया है। इसमें अब 13 लाख से अधिक नये परिवार और जोड़े जाएंगे। दूसरा प्रदेश में पुराने डाटा के हिसाब से 45 लाख से अधिक ऐसे परिवार हैं, जिनके आधार नंबर सहित अन्य कोई रिकार्ड मौजूद नहीं है।

नये लोग आयुष्मान योजना का हिस्सा बनगें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना लांच की थी। योजना के तहत यूपी सहित सभी राज्यों के लाभार्थियों का कोटा तय कर दिया गया था। इसके तहत यूपी का कोटा करीब 1.18 करोड़ तय हुआ था। लक्षित परिवारों का आंकड़ा वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर लिया गया था। इसमें दिए जाने वाले अंशदान में 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार की हिस्सेदारी है। अब केंद्र सरकार ने प्रदेश का कोटा बढ़ाकर 1.31 करोड़ कर दिया है। ऐसे में 13 लाख परिवारों के 52 लाख से अधिक नये लोग आयुष्मान योजना का हिस्सा बन सकेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

केंद्र ने प्रदेश सरकार से नए समूहों का डाटा मांगा

खास बात यह है कि यूपी का जो पहले से कोटा तय था, उसमें करीब 45 लाख से अधिक परिवार ऐसे हैं, जिनका कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिन परिवारों का डाटा उपलब्ध नहीं है, उनकी जगह नया डाटा टैग करने को कहा गया है। मतलब पुरानों को हटाकर 45 लाख नये परिवार अब योजना से जोड़े जा सकेंगे। एक परिवार में चार लोगों के औसत से यह संख्या 1.80 करोड़ के करीब हो जाएगी। केंद्र ने प्रदेश सरकार से नए समूहों का डाटा मांगा है।

सियासी दृष्टि से भी फैसला अहम

केंद्र के नये निर्देशों के बाद अब राज्य सरकार को नए समूह तय करने हैं, जिन्हें योजना का लाभ दिया जा सके। इसमें राशनकार्ड धारक वरिष्ठ नागरिकों और सिर्फ महिला वाले राशनकार्ड धारक परिवारों को शामिल करने की संभावना है। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले प्रदेश के करीब ढाई लाख नए लोगों को पांच लाख रुपये तक हर साल मुफ्त इलाज की सुविधा देने का फैसला सियासी दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। प्रदेश में फिलहाल योजना के तहत लक्षित परिवारों की संख्या 1 करोड़ 73 लाख है। इसमें करीब 56 लाख से अधिक परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के हैं।

ये भी जानें

1.18 करोड़ हैं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी

1.73 करोड़ हैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, अंत्योदय के लाभार्थी

2.98 करोड़ लोगों के अब तक बनाए जा चुके हैं आयुष्मान कार्ड

2351839 लोग ले चुके हैं प्रदेश में योजना का लाभ

3148 करोड़ रुपये हुए हैं लाभ पाने वालों के इलाज पर खर्च

3492 सरकारी व निजी अस्पताल योजना से जुड़े

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...