ARO: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई
समीक्षा अधिकारी (आरओ) के 334 और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के
77 कुल 411 पदों पर भर्ती के लिए आज 9 नवंबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है।
इसके लिए आवेदन 9 अक्तूबर को शुरू हुए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से
ओटीआर बढ़ने के कारण आयोग की वेबसाइट पर बहुत अधिक लोड हो गया है।
इसके कारण वेबसाइट बीच-बीच में हैंग हो जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है
कि अन्य भर्तियों की तरह आरओ/एआरओ में भी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ सकती है।
समीक्षा अधिकारी के 322 पद उत्तर प्रदेश सचिवालय, नौ पद लोक सेवा आयोग और तीन पद राजस्व परिषद में हैं।
सहायक समीक्षा अधिकारी के 40 पद सचिवालय, 23 पद राजस्व परिषद,
13 पद लोक सेवा आयोग (ARO) और एक पद सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) का है।
ARO के लिए डोएक का ओ लेवल प्रमाण-पत्र अथवा इसके समकक्ष
अर्हता और हिन्दी टंकण में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
अंग्रेजी टंकण का भी ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा।
एक जुलाई 2023 को 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए
रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे।
आरओ/एआरओ (ARO) भर्ती के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
आरओ/एआरओ (ARO) 2021 के लिए 5,59,155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
सीधी भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के जुड़ेंगे 75% मार्क्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती में अब स्क्रीनिंग
परीक्षा के 75 प्रतिशत और साक्षात्कार के 25 फीसदी अंकों के आधार पर चयन होगा।
इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कुछ विशिष्ट योग्यता वाले पदों को छोड़कर
समूह ‘ख राजपत्रित के 90 प्रतिशत से अधिक पदों की चयन प्रक्रिया में यह नियम लागू रहेगा।
