amount of money:UP 18 हजार करोड़ की विशेष सहायता का ऐलान
amount of money: केंद्र सरकार ने यूपी के विकास के लिए 17939 करोड़ रुपये की विशेष सहायता दी है।
इस धनराशि से प्रदेश में उद्योग, लोक निर्माण विभाग की योजनाएं, परिवहन, गृह, अन्य
मूलभूत सुविधाओं के विकास आदि से जुड़ी योजनाओं को सरकार आगे बढ़ाएगी।
खास बात यह है कि 50 साल के लिए केंद्र सरकार ने यह amount of money
ऋण के रूप में यूपी को दिया है, जिसका कोई ब्याज नहीं लेगी।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेसवार्ता के दौरान दी
यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र से स्वीकृत विशेष सहायता राशि में से करीब 11259 करोड़ रुपये यूपी को मिल भी गए हैं।
आवंटित धनराशि का 75 फीसदी उपभोग हो जाने के बाद शेष धनराशि भी मिल जाएगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राज्यों के विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में
विशेष सहायता के रूप में देने का प्राविधान
एक लाख करोड़ विशेष सहायता के रूप में देने का प्राविधान किया है।
जिसमें से सबसे अधिक यूपी को मिला है। वर्ष 2022-23 में विशेष सहायता के रूप में यूपी को महज
6512 करोड़ रुपये मिले थे। उसके मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में करीब तीन गुनी अधिक राशि मिली है।
घोसी में भाजपा की जीत पक्की है
पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है।
जनता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मतदान किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश का नाम भारत ही रहे इससे हमारा इतिहास जुड़ा है।
राजा दुष्यंत के आठ वर्षीय पुत्र भरत जिन्होंने छोटी सी उम्र में शेर के सारे
दांत गिनने का काम किया था, उनके नाम पर देश का नाम भारत पड़ा था।
