American लड़की को हुआ भारतीय लड़के से प्यार, हिंदू रीति रिवाज के साथ की शादी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

American लड़की को हुआ भारतीय लड़के से प्यार, हिंदू रीति रिवाज के साथ की शादी

American: यूपी के हमीरपुर में एक कपल की शादी इन दिनों सुर्खियों मे बनी है।

दरअसल इस शादी में जहां दुल्हन अमेरिका की थी तो वहीं दूल्हा जिले के

- Advertisement -
- Advertisement -

भिलावा का रहने वाला है। दोनों ने 23 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज से शादी के

बंधन में बंध गए। वहीं इस अनोखी शादी को देखने के लिए दूर-दूर से

लोग आए। फेसबुक, व्हाटसऐप पर पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

ये अनोखी शादी का मामला भिलावा के नारायन नगर का है।

यहां के रहने वाले सचिन शर्मा ने पढ़ाई करने के बाद नौकरी करने अमेरिका चले गए।

जहां उनकी मुलाकात ओलिविया वेन से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने घर वालों से बात हुई

फिर सहमति के बाद शादी की तारीख तय हुई। इसके लिए ओलिविया चार दिन पहले

भारत आईं और गुरुवार को सचिन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

इस शादी में रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हुए। ये शादी देखने के लिए लोगों का हूजुम जुटा हुआ था।

सचिन शर्मा के पिता महेश शर्मा रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि सचिन उनका बड़ा बेटा है।

यह भी पढ़ें :Groom: शादी से पहले दूल्हे कर दिया ऐसा कांड कि दुल्हन और घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

उसने बीटेक करने के बाद एमबीए की पढ़ाई के लिए अमेरिका चला गया।

फिर वहीं पर नौकरी भी लग गई। इसी दौरान उसकी दोस्ती ओलिवाया से हो गई थी।

दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। बाद में शादी करने का फैसला लिया।

इस पर ओलिवाया अपनी मां नैन डो के साथ हमीरपुर आई। वह मूल रूप से अमेरिका के

अरवाइल शहर के रहने वाली है। साल 2021 उसके पिता डन वेन की कोविड से मौत हो गई थी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related