allowance:युवाओं को 500 रुपया भत्ता देगी योगी सरकार,17 सितंबर से शुभारंभ
allowance: यूपी की योगी सरकार अब तक का सबसे बड़ा भत्ता देने जा रही है।
17 सितंबर यानी विश्वकर्मा जयंती से योगी सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू करने जा रही है।
इसमें रोजाना 500 रुपए भत्ता मिलेगा। सरकार पूरे प्रदेश में यह योजना लागू करने जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 सितंबर से शुरू हो रही
इस योजना में 18 ट्रेड के कारीगरों को जोड़ते हुए प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को और निखारा जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
शहरों में नगर विकास विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
कौशल विकास मिशन के तहत मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें :CM Yogi की सौगात, अगले साल से इन लाभार्थियों को मिलेंगे 25 हजार
कौशल विकास मिशन सभी 18 ट्रेड के लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।
विश्वकर्मा कौशल सत्यापन के बाद उन्हें पांच दिन की प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद 10 प्रतिशत को उनके क्षेत्र में और बेहतर काम के लिए एडवांस तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
एडवांस प्रशिक्षण में उन्हें समय के अनुसार ग्राहकों की बदलती मांग के अनुसार
उत्पाद तैयार करने और उसे निखारने की नई तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा।
इस योजना के अनुसार 30 लाख को प्रारंभिक और तीन लाख को एडवांस प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
बेसिक प्रशिक्षण लेने वाले 30 लाख लोगों को टूलकिट इंसेंटिव्स के लिए 15 हजार रुपये ई-वाउचर दिए जाएंगे।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
हर माह 100 डिजिटल लेनदेन पर प्रति लेनदेन पर एक रुपये इंसेंटिव दिया जाएगा।
सरकार योजना के प्रचार-प्रसार पर 250 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इन्हें मिलेगा प्रशिक्षण
बढ़ई, नाव व शस्त्र बनाने वाला, लोहार, हथौड़ा व टूलकिट, ताला बनाने वाला,
सुनार, कुंहार, मूर्तिकार, स्टोन ब्रेकर, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई व झाड़ू बुनकर,
पारंपरिक खिलौना बनाने वाले, नाई, माली, धोबी, दर्जी व मछली जाल बनाने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
