Airplane: हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के सरकार ने दी खुशखबरी, इस एयरपोर्ट से लखनऊ का किराया मात्र 999 रुपये
Airplane: यूपी में श्रावस्ती एयरपोर्ट पर यात्रियों को लुभाने के लिए विमान कंपनियां ऑफर देने लगी है।
अब श्रावस्ती से लखनऊ की यात्रा 999 रुपये में कराई जा रही है।
यह सुविधा एयरलाइंस कंपनी फ्लाई बिग द्वारा मानसून ऑफर के तहत दी जा रही है।
श्रावस्ती एयरपोर्ट के फ्लाई बिग के मैनेजर देवानंद यादव ने बताया कि फ्लाई बिग के मॉनसून ऑफर में 28 जुलाई से 15 अगस्त के बीच में टिकट बुक कर 30 सितंबर तक मात्र 999 रुपये में लखनऊ की हवाई यात्रा कराई जा रही है।
अभी तक श्रावस्ती एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हवाई यात्रा कराई जा रही है।
देवीपाटन मंडल के लोगों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों को लुभाने के लिए विमानन कंपनी बेहतरीन ऑफर लेकर आई है।
श्रावस्ती से लखनऊ तक का हवाई यात्रा सिर्फ 999 रुपये रखा गया है।
ये ऑफर 30 सितंबर तक रहेगा। एयरपोर्ट के फ्लाई बिग के मैनेजर देवानंद यादव ने बताया कि मॉनसून ऑफर के तहत 28 जुलाई से 15 अगस्त के बीच में टिक बुक कर 30 सितंबर तक इसका लाभ लिया जा सकता है।
यानी 30 सितंबर तक श्रावस्ती से लखनऊ तक हवाई यात्रा की कीमत सिर्फ 999 रुपये होगी।
