मंत्री ने बताया समय,चालू पेराई सत्र का Sugarcane price सरकार कब करेगी तय 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

मंत्री ने बताया समय,चालू पेराई सत्र का Sugarcane price सरकार कब करेगी तय

sugarcane price: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गन्ना विकास व चीनी

उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि चालू पेराई सत्र के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य सरकार जल्द ही तय करेगी। गन्ना मंत्री ने

गुरुवार को विधानसभा में कहा कि जल्द ही गन्ना किसानों और चीनी मिल

प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करके गन्ना मूल्य तय कर दिया जाएगा।

गन्ना मंत्री ने कहा कि बिजनौर जिले में एक भी चीनी मिल पर गन्ना मूल्य बकाया नहीं है।

वर्तमान पेराई सत्र में अब तक 1393 करोड़ रुपये का गन्ना किसानों से

खरीदा गया और 1363 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रसन्न कुमार द्वारा शामली चीनी मिल पर अब तक

222 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया होने और वहां पिछले दिनों किसानों द्वारा दिये गये

धरने का मामला उठाए जाने पर गन्ना मंत्री ने कहा कि शामली चीनी मिल के

संचालक से किसान प्रतिनिधियों की जो समझौता वार्ता हुई उसमें जो शर्ते तय हुई हैं,

यह भी पढ़ें :Sugarcane price:किसानों के लिए राहत,मिलों ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान

अगर उन शर्तों का उल्लंघन हुआ तो संचालन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 प्रसन्न कुमार ने कहा कि सरकारी चीनी मिलें गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के भीतर

किसान को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने चालू पेराई सत्र के

लिस 450 रुपये कुंतल की दर से गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य दिये जाने की मांग उठायी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में अब तक सिर्फ 25 रुपये बढ़ाए हैं।

सपा के मनोज कुमार पारस ने कहा कि सारी फसलों के दाम बढ़े मगर गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया गया।

उन्होंने बिजनौर की बिलाई चीनी मिल पर 220 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया होने की बात कही।

सपा के चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि गन्ना मूल्य समय पर घोषित होना बहुत ही आवश्यक है।

मिल चले डेढ़ माह हो चुके हैं और अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हो सका है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...