Summer havoc: आखिर कब होगी यूपी में राहत भरी बारिश?अगले 4 दिन और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी,जानें अपडेट
Summer havoc: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है. यहां दोपहर के वक्त हीटवेव चल रही है.
तो वहीं रात के वक्त भी गर्मी ने चैन छीन लिया है. भीषण गर्मी में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
जिससे की गर्मी से राहत मिल सके. हालांकि आने वाले चार दिन कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें :Monsoon: जानिए मानसून कब आएगा? गर्मी-बारिश के बीच IMD ने बताया कहां गिरेंगे ओले
इस दौरान प्रदेश में 30-40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाऐं चलने का अनुमान है.
कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट
यूपी में 9 जून से लेकर 12 जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है. यहां के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है.
इस दौरान जालौन, बांदा, कानपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, झांसी, ललितपुर में
हीटवेव चलने का अनुमान है. तो वहीं 10 जून को 5 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट है. 11 और 12 जून को प्रदेश के
कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. तो वहीं, प्रतापगढ़ में दोनों दिन बारिश होने की संभावना है.
Summer havoc:यूपी में कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश की शुरुआत होगी.
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जल्द ही वह उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाके से राज्य में दस्तक देगा.
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून को दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून एंट्री करेगा.
इस दौरान वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.
Summer havoc:कहां कितना तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें :Monsoon ने लगाया टॉप गियर, इन राज्यों में खूब झमाझम बरसेंगे बदरा, बारिश को लेकर क्या बोला IMD
तो न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. बाराबंकी में अधिकतम 42.8 डिग्री सेल्सियस,
न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में अधिकतम 43.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस,
इटावा में अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
