Snake: कल जिस सांप को कंधे पर लेकर पूरे गांव घूमी महिला, आज उसकी मौत
Snake: लोग सांप को देखकर डर जाते हैं लेकिन कोटा जिले के
सांगोद कस्बे में एक वृद्ध महिला मंगलवार को एक सांप को कंधे पर लेकर घूमती रही थी।
घटना का वीडियो वायरल हो गया था। महिला का मानना था कि वह सर्प उसके बेटे का पुनर्जन्म है।
हैरानी की बात यह कि पूरे गांव में घूमने के दौरान सांप ने महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया था।
सांप चुपचाप उसके कंधे पर बैठा रहा। लेकिन दूसरे दिन बुधवार एक
हैरान कर देने वाले घटनाक्रम के तहत सांप की मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोग जमा हुए
और सांप का अंतिम संस्कार किया। इलाके में इस वाकए की खूब चर्चा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सांप एक घर में घुस रहा था तभी किसी की नजर पड़ गई।
लोग मौके पर जमा हो गए और सर्प को मारने की बातें होने लगीं।
इसी दौरान बादाई बाई वहां आ गईं और उन्होंने सांप को मारने जा रहे लोगों को रोक दिया।
उन्होंने सर्प की जान बचा ली। बादाई बाई मौके पर बैठ गईं और सांप के हाथ जोड़े।
यह भी पढ़ें :Snake ने दो बच्चों को काटा, एक की झाड़-फूंक में चली गई जान
उन्होंने सर्प से कहा कि यदि वह देवता है तो रुक जाए नहीं तो घर से बाहर चला जाए।
इसके बाद सांप अपनी जगह से नहीं हिला। इसके बाद महिला
उसके करीब पहुंची तो सांप उसकी गोद में आकर बैठ गया। हालांकि थोड़ी देर बाद पत्थरों के पीछे चला गया।
महिला के एक बेटे राजू लाल बेरवा ने बताया कि 18 साल पहले उसके
एक भाई की मौत नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। जब महिला को सांप दिखा तो
