Road accidents :बोलेरो और बाइक में हुई टक्कर,हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत, दीवान घायल
road accidents: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मईल थाना इलाके के तेलियां कला स्थित
श्रीराम इंटर कालेज के पास मंगलवार को बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई।
जिसमें बरहज थाने में तैनात गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव (46) पुत्र नरसिंह यादव
और दीवान अजय सिंह पुत्र स्व.साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी होने पर मौके पर बरहज और मईल पुलिस पहुंच गई। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।
जहां चौकी इंचार्ज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान अजय सिंह बुरी तरह से घायल हैं।
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह यादव पुत्र नरसिंह यादव 1996 में पुलिस में
भर्ती हुए थे। जो करीब चार माह से बरहज के गौरा चौकी इंचार्ज पद पर तैनात थे।
पुलिस के अनुसार, सुबह दीवान अजय सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह सरकारी काम से कहीं जा रहे थे।
इसी बीच तेलियां कला इंटर कालेज के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर(road accidents) मार दी।
हादसे में चौकी इंचार्ज के मौत की जानकारी होने पर सहकर्मियों में मातम पसर गया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
