Ration Card बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, NCR में यहां शुरू होने जा रहा काम
Ration Card बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है।
गाजियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
जांच प्रक्रिया के तहत रद्द होने और विकसित भारत संकल्प यात्रा
अभियान के कारण इच्छुक लोगों को कार्ड बनवाने का मौका मिलेगा।
आपूर्ति विभाग अलग स्थानों पर जाकर राशन कार्डधारकों को जांच कर रहा है।
Ration Card लाभार्थियों लक्ष्य सीमा पूरी होने के चलते जिले में
काफी समय से इच्छुक लोग कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं। अहम
पहचानपत्र होने के चलते उज्जवला, आयुष्मान भारत समेत दूसरी सभी
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य होता है।
यही कारण है कि इच्छुक लोग अपने अपने क्षेत्र के पूर्ति अधिकारियों से मिलकर
कार्ड बनाए जाने की मांग करते रहते हैं। इस प्रकार के इच्छुक लोगों के लिए
अच्छी खबर है कि आने वाले दिनों में राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें :Ration Card: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, खुशी से झूम उठे 81 करोड़ कार्ड धारक
दरअसल, जिला पूर्ति विभाग इन दिनों ने पुराने कार्ड धारकों की जांच का अभियान चला रहा है।
जांच के दौरान अलग-अलग कारणों से हजारों की संख्या में लोग कार्ड धारण करने की पात्रता को खो देते हैं।
इस प्रकार के रिक्त हुए कार्ड के कारण नए लोगों को कार्ड बनवाने का अवसर मिलेगा।
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों जिले में
अलग अलग स्थानों पर कार्ड धारकों की जांच करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
रद्द हुए राशन कार्डों को हिसाब लगाकर नए धारकों के कार्ड बनाए जाएंगे।
