Husband and wife: अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए पति ने गिरवी रख दी जमीन,नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा,पति ने.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Husband and wife: अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए पति ने गिरवी रख दी जमीन,नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा,पति ने..

Husband and wife: राजकुमार राव की फिल्म का एक गाना है- ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी।

इस गाने के बोल राजस्थान के एक पति-पत्नी पर सटीक बैठते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

राज्य के कोटा जिले में रहने वाले मनीष ने अपनी पत्नी सपना मीणा पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसे छोड़ने का आरोप लगाया है।

उसका कहना है कि उसने सपना को सपोर्ट किया और उसकी पढ़ाई का खर्च उठाया।

धोखा मिलने के बाद उसने उसकी पोल खोल दी। जिसके बाद सपना सस्पेंड हो गई है।

क्या है मामला

राजस्थान में एक रेलवे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है, क्योंकि उसके पति ने आरोप लगाया है कि उसकी जगह किसी और ने परीक्षा दी थी।

अधिकारियों ने आरोप की जांच शुरू कर दी है। कोटा के सोगरिया रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन के तौर पर काम करने वाली सपना मीणा को उसके पति मनीष मीणा की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया है।

कोटा डिवीजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल ऑफिसर सौरभ जैन ने कहा, ‘मामले की जांच की जा रही है।’

जमीन गिरवी रखकर पत्नी को सपोर्ट किया

इंडिया टुडे के अनुसार मनीष ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाया और रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी में उसकी मदद की।

उसने आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार चेतनराम ने 15 लाख रुपये के बदले में प्रॉक्सी उम्मीदवार की व्यवस्था की थी।

मनीष ने दावा किया कि उसने इसके लिए जमीन गिरवी रखी और रेलवे कर्मचारी राजेंद्र ने इस प्रक्रिया में एजेंट का काम किया।

लक्ष्मी मीणा के रूप में पहचाने जाने वाली प्रॉक्सी उम्मीदवार ने कथित तौर पर सपना की जगह परीक्षा दी और उसे नौकरी मिल गई।

छह महीने बाद ही छोड़ा

मनीष के अनुसार, सपना ने नौकरी मिलने के छह महीने बाद ही उसे छोड़ दिया और कहा कि वह एक बेरोजगार व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती।

उसने आरोप लगाया कि जब उसने चेतनराम से इस बारे में पूछा तो उसे फिर धोखा दिया गया और नौकरी के लिए 9 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे गए जो उसने दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

मनीष ने बाद में पश्चिम मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग और केंद्रीय जांच ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

दस्तावेज जब्त

अधिकारियों ने करौली, कोटा और अलवर में छापेमारी की और मामले से संबंधित दस्तावेज जब्त किए।

जांचकर्ताओं को पता चला कि सपना की भर्ती प्रक्रिया में फर्जी फोटो और पहचान का इस्तेमाल किया गया था।

सीबीआई ने सपना और कथित प्रॉक्सी उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच जारी है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...