Rainfall Alert:भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में पांच दिनों तक होगी भारी बारिश,ओले भी गिरेंगे, चक्रवात से भी हो जाएं सावधान
Rainfall Alert: उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर
निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
हालांकि, साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से गुजरात और उसके आसपास के राज्यों में
बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया के राज्यों में
अगले पांच दिनों भारी से बहुत भारी बारिश (Rainfall Alert) होने की चेतावनी है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि कच्छ, पोरबंदर, जामनगर,
राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी, सौराष्ट्र और कच्छ में मध्यम से भारी बारिश होगी।
इसके अलावा, चक्रवात की वजह से ही उत्तरी गुजरात और
दक्षिणी राजस्थान के इलाकों में 16 व 17 जून तक भी बारिश होगी।
अगले पांच दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, नॉर्थईस्ट इंडिया में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश
(Rainfall Alert) होने जा रही है। मेघालय में भी 14-16 जून तक बहुत भारी बरसात होगी।
पूर्वी भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीप
पर अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।
इसके अलावा, सिक्किम में भी अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश (Rainfall Alert) होगी।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल हल्की से मध्यम
बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, ओलावृष्टि होगी। आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी
चेतावनी जारी की गई है। साउथवेस्ट राजस्थान और साउथईस्ट राजस्थान के
इलाकों में 16-17 जून को भारी बारिश (Rainfall Alert) का अलर्ट है।
बीते दिन के तापमान की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में
अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गंभीर हीटवेव की स्थिति देखी गई। झारखंड, ओडिशा, विदर्भ,
बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश और
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हीटवेव की भीषण स्थिति रही।
