Rain: हो जाएं सावधान! UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश,मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: हो जाएं सावधान! UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश,मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Rain: उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई गई है। बीते कई दिनों से जहां दिन के समय धूप निकल रही थी और गर्मी का मौसम आ रहा था तो अब बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी आज यानी कि 13-14  मार्च को हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने वाली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

इसके अलावा, असम, मेघालय, ओडिशा में भी बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 13 मार्च को तेज बारिश व बर्फबारी होगी और 14 मार्च से इसमें कमी आएगी।

वहीं, पंजाब, हरियाणा में आंधी तूफान, बिजली कड़कने जैसी गतिविधियां आज देखने को मिलेंगी। नॉर्थवेस्ट उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में 13 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-16 मार्च, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 13-19 मार्च, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 मार्च को बारिश होगी।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 13-19 मार्च, असम, मेघालय में 13-19 मार्च, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13-17 मार्च के बीच बारिश होने वाली है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। वहीं, आज शहर में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related