Rain: UP में फिर बिगड़ने जा रहा मौसम,इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: UP में फिर बिगड़ने जा रहा मौसम,इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Rain: कई दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद अब मौसम खुल गया है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। उत्तर भारत में दिन के समय तेज धूप निकल रही है।

हालांकि, कुछ दिनों में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 11 से 13 मार्च तक यानी कि तीन दिनों हल्की से मध्यम Rain और बर्फबारी होने जा रही है,

- Advertisement -
- Advertisement -

जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 12 और 13 मार्च को Rain होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की Rain हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस असर करने वाला है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 10-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी होगी।

वहीं, पंजाब में 12 और 13 मार्च, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, रायलसीमा और केरल में सात मार्च को गर्म दिन बना रहेगा।

दिल्ली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के बुलेटिन में बताया गया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। उसने बताया कि पिछले 12 साल में दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाता रहा है।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related