Rain: UP में अभी जारी रहेगी बारिश, इन जिलों में भारी बरसात के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के
आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखने को मिली
Rain: यूपी में जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात का सिलसिला चल रहा है,
जिसकी वजह लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।
आईएमडी ने आज भी कई भारी Rain के आसार जताए हैं। कई
जगहों पर गरज चमक बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी दिनभर जारी रही। रुक-रुक कर Rain होने से लोगों को
दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में गलियों में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी
दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह सीवर उफनाने से गंदगी सड़कों पर गंदगी दिखाई दी।
यह भी पढ़ें :-Rain: यूपी में कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
दूसरी ओर बारिश से खेतों में फसलें भी बिछ गई। जिसके कारण किसानों के चेहरों पर
चिंता की लकीरें देखने को मिली। Rain के चलते करीब चार डिग्री तक तापमान गिर गया। ऐसे में लोगों को पिछले
कई दिनों से उमस से भी राहत मिली। हालांकि जलभराव के चलते लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई।
इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आज बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा,
आजमगढ़, मऊ, बलिया में अनेक स्थानों पर बारिश होने और बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर,
संतकबीरनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर में लगभग सभी स्थानों पर Rain की
आशंका जताई है. वहीं सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में भारी से भारी बारिश का अनुमान है।
