Rain: UP-Delhi समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश,आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: UP-Delhi समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश,आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी

Rain: उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम कुछ राज्यों में बदला हुआ है। यूपी समेत पहाड़ी राज्यों में कई जगह बारिश व आंधी तूफान जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि इसके बाद कई जगह इसमें कमी आ सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान का नया दौर आने वाला है।

मध्य भारत के कई राज्यों में अगले तीन से पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति रहने वाली है।

पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह ओलावृष्टि और बारिश हुई।

मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में तेज हवाएं और बारिश रिकॉर्ड की गई। मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की स्थिति रही।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश में 30 मार्च, उत्तराखंड में 30-31 मार्च को बारिश व आंधी तूफान आने वाला है।

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को बारिश, आंधी तूफान, ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद इन राज्यों में शुष्क मौसम बना रहेगा।

अन्य राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच मध्यम बारिश व बर्फबारी होने वाली है।

इसमें से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में 30 और 31 मार्च, बिहार में 30 मार्च, पूर्वी बिहार में ओले गिरेंगे।

इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 मार्च, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 30 और 31 मार्च को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related