Rain: UP समेत कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट,ओलावृष्टि की भी चेतावनी
Rain:उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है।
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में 29 और 30 जनवरी को दो दिनों तक
बारिश (rain) होने की चेतावनी दी है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में लोगों को भीषण ठंड से
राहत मिली है मगर ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम पलटने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ के परिणाम स्वरूप पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली में भी रविवार को बारिश (rain) होगी।
इस दौरान कई इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान लगाया गया है। सर्दी के बीच बारिश से लोगों के लिए
बड़ी मुसीबत बनेगी इसके साथ ही देश के पहाड़ी इलाकों में बार
के साथ बर्फबारी का दोहरा हमला लोगों की दिक्कतें बढ़ाएगा।
इन इलाकों में बारिश (rain) होने की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की भी आशंका है।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी दो दिनों तक मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग की ओर से पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम बदलने और बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव
दिखेगा। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 29 और 30 जनवरी को तेज गति से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया
है। मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
दिल्ली में ठंड बढ़ी,बारिश (rain) की आशंका
पहाड़ों की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप दिख
रहा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
तेज धूप निकलने के कारण तीन-चार दिनों पहले दिल्ली में ठंड का प्रकोप काफी कम हो गया था
और लोगों को लगने लगा था कि अब सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है।
हालांकि अब मौसम एक बार फिर पलट गया है। मौसम के जानकारों का कहना है
कि पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो रही है और वहां से आने वाली
बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार को सुबह के समय राजधानी के कई इलाकों में हल्का कोहरा दिखा मगर दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट
गया। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी दिल्ली में ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
शनिवार को दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है मगर रविवार को एक बार फिर मौसम बदल जाएगा।
मौसम विभाग की ओर से रविवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में
हल्की बारिश (rain) होने और तेज गति से ठंडी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
पंजाब,हरियाणा और राजस्थान में भीषण ठंड
पंजाब और हरियाणा में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है।
पंजाब में रविवार को बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर, पठानकोट, फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।
फरीदकोट मैं न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में भी सर्दी का मौसम रहा और न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के कई इलाकों में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
राजस्थान के सीकर में शुक्रवार को न्यूनतम पारा शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
चुरू में न्यूनतम पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
