Rain: UP के 24 जिलों में आंधी-बारिश, तीन की मौत, आज भी तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश
Rain: UP के करीब पचास जिलों में देर रात मौसम बदल गया। लखनऊ, बदायूं, गोरखपुर, अंबेडकरनगर,
बहराइच समेत करीब दो दर्जन जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश (Rain) हुई।
वहीं बाराबंकी, अमेठी, बुलंदशहर समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में आंधी आई।
आंधी-पानी से जहां मौसम खुशगवार हो गया वहीं बदायूं में दो और बाराबंकी एक जान चली गई।
कई जिलों में भारी नुकसान हुआ। बिजली भी बाधित है। मौसम विभाग
की मानें तो कल भी 12 जिलों में आंधी-बारिश (Rain) के आसार हैं।
लखनऊ में झमाझम बारिश, बाराबंकी में एक की मौत
लखनऊ, बहराइच, रायबरेली, गोंडा, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती समेत आसपास के कई जिलों में
देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम हुई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली भारी नुकसान भी हुआ।
बाराबंकी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में फिर रात
आई आंधी पानी में टिन सेड गिरने से अधेड़ महिला की मौत हो गई।
बदायूं में दो की मौत
बदायूं में आंधी से भारी नुकसान हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन में आंधी में उड़कर
आई टिन से कटकर सो रहे वृद्ध की मौत हो गई। वहीं सिविल लाइन थाना के
सोवरनपुर गांव में तेज आंधी से भरभरा कर गिरी मकान की दीवार में दबकर एक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :Rain: UP के इन इलाकों में आज से झमा-झम बारिश के साथ आंधी के आसार,यलो अलर्ट जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शाहजहांपुर में तूफान जैसी आंधी
शाहजहांपुर में तूफान जैसी आंधी-बारिश से भारी नुकसान हुआ।
बुधवार रात फिर से आंधी और बारिश के कारण पेड़ और पोल टूटे।
बिजली गुल रहने से शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी की भी किल्लत हो गई है।
-बिजली लाइनों को जोड़ने की कवायद चल रही है, शाम तक आपूर्ति बहाल होगी।
तेज हवाओं से लाइनों में आए फॉल्ट, बिजली हो गई गुल
बारिश और तेज हवाओं से बड़ौत शहर के एक तिहाई इलाकों में बत्ती गुल हो गई।
इससे ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे। बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज हवाओं से लाइनों में फॉल्ट आये जिन्हें घँटों की मशक्कत के बाद ठीक किया जा सका।
बुलंदशहर: आंधी से आम की फसल को नुकसान, बारिश से मौसम में राहत
बुलंदशहर के बुगरासी और देहात क्षेत्र में बुधवार रात ज़बरदस्त तूफानी बारिश ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया।
आंधी के साथ बारिश के शुरू होते ही बाधित हुई बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही।
उधर, तेज़ आंधी में आम की फसल को काफी नुकसान हुआ।
साथ ही मार्गों में बड़े बड़े वृक्ष गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया।
हालांकि हवा के साथ हुई बारिश (Rain) से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी में झुलस रहे लोगों को काफी
राहत मिली। विपरीत मौसम और आंधी की मार से हर बार आम की फसल को भारी नुकसान होता है।
