Rain: UP के इन इलाकों में आज से झमा-झम बारिश के साथ आंधी के आसार,यलो अलर्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: UP के इन इलाकों में आज से झमा-झम बारिश के साथ आंधी के आसार,यलो अलर्ट जारी

Rain: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यूपी में गुरुवार से लगातार आंधी-बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण पूरे उत्तर भारत का मिजाज बदल गया है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अधिक पड़ रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बुधवार सुबह से ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। सुबह 45-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने लगी।

यह भी पढ़ें :Rain:अब हो जाइए तैयार,UP में होने जा रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने गर्मी के बीच सुनाई गुड न्यूज

 लखनऊ के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी

लखनऊ शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ में हल्की फुहार पड़ी। नतीजतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे आ गया।

यह 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जो कि 23.0 दर्ज किया गया।

मेरठ में आंधी के साथ बारिश के आसार

तेजी से ऊपर जा रहे दिन-रात के तापमान के बीच मेरठ सहित वेस्ट यूपी में जल्द ही प्री-मानसूनी गतिविधियां दस्तक दे सकती हैं।

नौ और दस मई को पूरे क्षेत्र में धूलभरी आंधी एवं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। इससे पहले वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मेरठ में दिन का तापमान 40.6 एवं रात का 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ,

जो सामान्य से क्रमश: 3.1 एवं 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ।

रविवार के सापेक्ष दिन में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई जबकि रात में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटे में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं, भीषण गर्मी के बीच हवा की गुणवत्ता भी गिरने लगी है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 210 दर्ज हुआ जो खराब श्रेणी में है।

कानपुर में तेजी से गिर रहा दिन का पारा

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन के अनुसार पांच मई को अधिकतम पारा 42, छह मई को 41.2, 07 मई को 37.8 डिग्री और 08 मई को 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें :Rain:अब हो जाइए तैयार,UP में होने जा रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने गर्मी के बीच सुनाई गुड न्यूज

पिछले 24 घंटों में 3.4 और 48 घंटों में 06.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। अधिकतम तापमान सामान्य से 05.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहा। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान बुधवार को 36.2 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

13 तक उथल-पुथल

मौसमी उथल-पुथल 13 मई तक रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ,13 मई को आंधी-पानी की संभावना बन रही है। इस दिन भी फिलहाल यलो अलर्ट रहेगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...