Rain: UP के 22 जिलों में IMD ने जारी क‍िया बार‍िश का अलर्ट, बर्फीली हवाओं से ग‍िरेगा 4 ड‍िग्री पारा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: UP के 22 जिलों में IMD ने जारी क‍िया बार‍िश का अलर्ट, बर्फीली हवाओं से ग‍िरेगा 4 ड‍िग्री पारा

rain: प्रदेश के अध‍िकतर ज‍िलों में घने कोहरे का असर शुक्रवार को कम दिखा।

सुबह से ही मौसम खुला और धूप से ठंड का असर कम रहा। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिनभर बदली छाए रहने के आसार हैं।

सुबह के समय कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार के बाद तापमान में

फिर से गिरावट दर्ज सकती है। बर्फीली हवाओं का असर भी दिखेगा।

16 जनवरी से फ‍िर शुरु होगी शीतलहर

आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शुक्रवार को धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा

और सर्दी से राहत मिलेगी। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में

बारिश (rain) के आसार हैं। हालांकि शनिवार से एक बार फिर तापमान में दो से चार डिग्री तक कि गिरावट

दर्ज हो सकती है। 16 जनवरी से प्रदेश भर में शीतलहर की आशंका भी है।गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान

18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

दो द‍िन सामान्‍य रहेगा तापमान

मौसम खुलने का असर प्रदेश भर में दिखा। प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान चुर्क में 25.7 डिग्री सेल्सियस और झांसी

में 23.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

सबसे कम तापमान गोरखपुर में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि ज्यादातर जिलों में

न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,

लखनऊ और आसपास के जिलों में शन‍िवार को मध्यम कोहरा सुबह के समय रह सकता है।

इसके बाद दिन में बदली भी छाई रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं।

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

तेज हवा से छंटा कोहरा, धूप खिलने से मिली सर्दी से राहत

हिमालय पर आए पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व दिशा में बढ़ने से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा की गति तेज रही।

चार किमी. की रफ्तार से बही हवा से बादल छंट गए और कोहरे में भी कमी आई।

अधिकतम तापमान बढ़कर 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना जताई है।

हालांकि रात की गलन, ठिठुरन, शीतलहर के साथ ही हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजरते हुए पूर्व की तरफ बढ़ रहा

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजरते हुए पूर्व की तरफ बढ़ रहा है।

इससे प्रेरित चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में

वर्षा (rain) व बर्फबारी हुई। इसके चलते बर्फीली हवा में थोड़ा इजाफा हुआ है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है।

पंजाब, हरियाणा, मध्य यूपी के कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही और हल्का से मध्यम कोहरा छाया गया।

अगले 24 घंटे में फिर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात हो सकता है।

यही नहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थान पर हल्की वर्षा व बूंदाबांदी होने की संभावना है,

जिससे कोल्ड डे होने की संभावना है। कानपुर मंडल में अभी वर्षा की कोई संभावना नहीं है,

लेकिन रात से सुबह तक शीतलहर व मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related