Rain: UP के इस जिले में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
Rain: यूपी के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
बाराबंकी और लखनऊ के बाद अब प्रतापगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमानों के मद्देनजर
14 से 16 सितंबर के बीच भारी बारिश, आंधी तूफान, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली की
आशंका व्यक्त करते हुए बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
लोगों से कहा गया है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें।
यह भी पढ़ें :Rain:UP में फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों के विभाग की जारी हुई चेतावनी
जिले के अपर जिलाधिकारी (वित/राजस्व) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि
प्रतापगढ़ के लिए मौसम विभाग लखनऊ ने पूर्वानुमान जारी किया है।
इसके अनुसार 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक भारी बारिश, आंधी तूफान,
अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
इसको लेकर जारी एडवाइजरी के अनुसार यदि आवश्यक न हो तो खराब मौसम की स्थिति में घर से बाहर न निकलें।
यदि बाहर हैं तो बिजली के तारों के नीचे, बिजली के खम्भों एवं ट्रान्सफार्मर के समीप न खड़े हों।
अपने पशुओं को खराब मौसम अथवा बारिश की स्थिति में खुले में न छोड़े और न ही उनको पेड़ के नीचे बांधकर रखें।
पशुओं को खराब मौसम और बारिश की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर ही रखें।
