Rain: इस राज्य में तीन दिनों तक होगी झमा-झम बारिश,IMD का अलर्ट,जानें
Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है,
जिसकी वजह से ओडिशा समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बहुत भारी बरसात होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा में 8 और 9 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो यूपी में 10-12 सितंबर यानी कि तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
12 और 13 सितंबर को बहुत भारी बरसात होगी
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में 12 और 13 सितंबर को बहुत भारी बरसात होगी,
जबकि उत्तर प्रदेश में 10-12 को भारी बारिश का अलर्ट है। इसमें से पूर्वी यूपी में 10 और 11 सितंबर को तेज बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में 8-9 और 13 सितंबर को तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड में 9-14 सितंबर के बीच तेज बारिश का अलर्ट है।
दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु में इस हफ्ते तक बारिश जारी रहेगी।
इसमें से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 8 और 9 सितंबर को बहुत भारी बरसात हो सकती है,
जबकि तटीय कर्नाटक में आठ सितंबर, तेलंगाना में आठ और नौ सितंबर को भारी बरसात होगी।
वहीं, तेलंगाना, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल, माहे में 8-10 सितंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 8-12 सितंबर, तटीय कर्नाटक में 8-11 सितंबर के बीच तेज बरसात का अलर्ट है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल,
सिक्किम में भी हफ्तेभर तक बारिश जारी रहेगी। इसमें झारखंड में 10 और 11 सितंबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 9 सितंबर,
असम, मेघालय में 11 और 12 सितंबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10-12 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
अन्य राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय में 9-13 सितंबर, ओडिशा में 8-10 सितंबर, अरुणाचल प्रदेश में 10-12 सितंबर,
गंगीय पश्चिम बंगाल में 9 और 10 सितंबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9,
11 और 12 सितंबर, बिहार में 12-14 सितंबर, झारखंड में 9-12 सितंबर के बीच भारी बरसात की संभावना है।
पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 और 12 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 और 10 सितंबर,
छत्तीसगढ़ में 8-10 सितंबर, विदर्भ में 9 सितंबर को बहुत भारी बरसात हो सकती है।
इतना ही नहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8-12 सितंबर और 14 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 8-10 सितंबर, गुजरात, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़ में 8-11 सितंबर के बीच तेज बरसात का अलर्ट है।
