Rain: 32 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, बेमौसम बारिश से भारी नुकसान, दलहनी और तिलहनी की फसल बर्बाद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: 32 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, बेमौसम बारिश से भारी नुकसान, दलहनी और तिलहनी की फसल बर्बाद

Rain: यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, मीरजापुर, प्रयागराज,

सोनभद्र और वाराणसी में दलहनी व तिलहनी फसलों अरहर, चना, मटर, मसूर व सरसों के

- Advertisement -
- Advertisement -

किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं-कहीं गेहूं की तैयार होती

फसल बारिश व तेज हवा की वजह से गिर गई है। साथ ही साथ ही

शामली, मुफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में

भारी बारिश (Rain) होने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

साथ ही 32 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

राहत आयुक्त कार्यालय ने इन जिलों में फसलों को हुए नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट जारी की है।

अब प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना या फिर

उत्तर प्रदेश सरकार के राहत कोष से राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के आधार पर

नुकसान की भरपाई की जाएगी। फसल बीमा योजना से अपेक्षाकृत ज्यादा क्षतिपूर्ति मिलती है।

राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में ओलावृष्टि हुई है

और इससे फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है।

सोनभद्र की दो तहसील राबर्ट्सगंज व सदर में ओलावृष्टि से फसल को 33 प्रतिशत से

अधिक की क्षति आंकी गई है। प्रयागराज की तहसील कोरांव के 20 गांवों में

ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत से अधिक की फसल को नुकसान पहुंचा है।

मीरजापुर की दो तहसीलों मड़िहान और लालगंज के 13 गांवों में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत से

अधिक नुकसान हुआ है। महोबा की दो तहसील के दो गांवों में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत से

अधिक फसल को नुकसान हुआ है। ललितपुर की चार तहसीलों के 17 गांवों में ओलावृष्टि हुई है

और इससे चार गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक की फसल को नुकसान हुआ है। हमीरपुर की सरीरा

तहसील के दो गांवों में ओला से फसल को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है।

इसके अलावा औरय्या में बारिश से पांच से दस प्रतिशत,

बहराइच में करीब दस गांवों में ओलावृष्टि से पांच से दस प्रतिशत, बुलंदशहर में बारिश से

12 से 15 प्रतिशत, प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में 10 गांवों में ओलावृष्टि से

10 प्रतिशत, मऊ की सभी तहसीलों बारिश और एक तहसील में ओलावृष्टि से दो

प्रतिशत,सहारनपुर में बारिश से 10 प्रतिशत फसल को क्षति हुई है।

यहां पड़ सकते हैं ओले

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों के दरम्यान प्रदेश के विभिन्न

अंचलों में ओले पड़ने की आरेंज चेतावनी जारी की गयी है।

इसके अलावा पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार जताये गये हैं।

मौसम विभाग ने संत कबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर,

अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़,

गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर,

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली,

पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बीते चौबीस घण्टों के दरम्यान राज्य में सबसे अधिक 13 सेण्टीमीटर बारिश बहराइच के

कैसरगंज में रिकार्ड की गयी। इसके अलावा प्रयागराज के बारा में सात,

वाराणसी में छह, बाराबंकी फतेहपुर तहसील में पांच, रामपुर के कस्बा टाण्डा में चार,

शाहजहांपुर के तिलहर में तीन, लखनऊ के मलिहाबाद में तीन, जौनपुर के मड़ियाहूं में तीन

सम्भल के गुन्नौर में दो, बदायूं, प्रयागराज, नवाबगंज बाराबंकी,

गोण्डा के मनकापुर, लखनऊ, प्रयागराज के करछना,

हण्डिया में दो-दो सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...