Rain: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, दो दिनों तक आंधी-तूफान की चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, दो दिनों तक आंधी-तूफान की चेतावनी

Rain:पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई,

जबकि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में भी बारिश दर्ज की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस के

बीच दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के मलंजखंड में 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा, उत्तराखंड, नॉर्थ यूपी में सुबह और शाम के समय

घना कोहरा दर्ज किया गया। वहीं, ओडिशा में कुछ जगह पर शीतलहर का भी प्रकोप रहा।

इन राज्यों में होगी बारिश, यहां आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार,

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में पांच और छह फरवरी को बारिश व बर्फबारी की संभावना

है, जबकि उत्तराखंड में छह फरवरी को बारिश व बर्फबारी होगी।

वहीं, आठ फरवरी की रात में आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आठ से दस फरवरी के

दौरान बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश,

असम और मेघालय में छह और सात फरवरी को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

कितना रहने वाला है तापमान?

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी,

जबकि इसके बाद दो दिनों तक तापमान नहीं बदलेगा। वहीं, फिर दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है।

इसेक अलावा, मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

बाकी के हिस्से में अगले पांच दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड आदि में

दो दिनों तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...