Rain: नौ राज्यों में 84 घंटे तक बारिश की चेतावनी, LPA-डिप्रेशन का प्रभाव, कोहरे-धुंध का ऑरेंज अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: नौ राज्यों में 84 घंटे तक बारिश की चेतावनी, LPA-डिप्रेशन का प्रभाव, कोहरे-धुंध का ऑरेंज अलर्ट

Rain: दिसंबर का महीना समाप्त होते ही एक बार फिर से ठंड अपने चरम पर होगा।

देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम का मिजाज बिल्कुल सर्द हो चुका है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाके और मध्य भारत में तापमान तेजी से

गिर रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है।

इससे पहले कोहरे की दस्तक तेज हो गई है। जबकि दक्षिण भारत में आज भी

9 राज्यों में भारी बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य और पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इसके साथ ही धुंध और कोहरे का अलर्ट जारी

किया गया है। हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली

मौसम प्रणाली की बात हुई तो दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के

ऊपर कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। छोटी अवधि में ही इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना तेज हो गई।

ऐसा होने की स्थिति में पश्चिम दक्षिण दक्षिण की और श्रीलंका में

इसके कम ओरियन क्षेत्र की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इस दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, पुणे सहित रायलसीमा,

अंडमान निकोबार और उड़ीसा में भारी बारिश देखने को मिलेगी। 25 दिसंबर को तमिलनाडु,

दक्षिण आंध्र प्रदेश पर 65 मिलीमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल पर पछुआ हवा में एक द्रोणिका के रूप में भी

निर्मित होगी। समुद्र तल से इसके 5.8 किलोमीटर ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

30 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर बसे होने की वजह से कई क्षेत्र में कोहरे की दस्तक बढ़ेगी।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ का असर पर्वतीय राज्यों के हिमपात पर पड़ेगा।

हिमपात होने की स्थिति में उत्तरी भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में शीतलहर का

अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरी उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में

कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। घने कोहरे से मौसम पड़ा रहेगा।

गंगा के मैदानी इलाके में घने से बहुत घना कोहरा

मध्य पाकिस्तान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और भारत गंगा के मैदानी इलाके में घने से

बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। जबकि हरियाणा, उत्तरी राजस्थान से पंजाब के कई हिस्सों में कोहरे की

वजह से हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कुछ दिनों में गिलगिट, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर,

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

हिमालय पर तापमान लुढ़क कर शून्य से नीचे पहुंच गया है।

मौसम अपडेट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

सुबह-सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम,

असम, मणिपुर और त्रिपुरा में सुबह-सुबह घना कोहरा छाने का अनुमान है।

23 दिसंबर से कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

23 दिसंबर से कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।

5 दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का

पूर्वानुमान जारी किया गया है। हवा की रफ्तार होने के संकेत दिए गए हैं।

इसके साथ ही धुंध के कारण छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच

गया है। कोहरे की दस्तक तेज हो गई है राजस्थान में तापमान में बीते 4 दिनों में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी

देखने को मिली है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचे।

पटना में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, शिमला में न्यूनतम तापमान माइनस 2, देहरादून में न्यूनतम तापमान

7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मसूरी में न्यूनतम तापमान

माइनस 4 डिग्री सेल्सियस जबकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस पहुंचे।

बिहार, UP- दिल्ली में कोहरे की सघनता

अंडमान निकोबार दीप समूह, तमिलनाडु के तटीय इलाके में एक या दो दिन तक मध्य में

बारिश (Rain) हो सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिम हिमालय में हल्की बारिश और हिमपात का पूर्व

अनुमान जताया गया है। बिहार, उत्तर प्रदेश में दिल्ली में कोहरे की सघनता बढ़ेगी।

पंजाब में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, त्रिपुरा, दक्षिण असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरी राजस्थान,

उत्तराखंड, हिमाचल के कुछ हिस्से में घना कोहरा जारी रहेगा

जबकि उत्तरी राजस्थान सहित पंजाब में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

अमृतसर के अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए हैं। राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम

तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना, पटियाला, हिसार और करनाल में अधिकतम

तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि दिल्ली में अधिकतम

तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है।

पूर्वी राज्यों में हल्की बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान

पूरी राजू की बात करें तो असम मणिपुर त्रिपुरा मेघालय के कई हिस्से में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।

कोहरे की सघनता बढ़ेगी। धुंध के कारण आवागमन सेवा बाधित होगी।

साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान जताया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...