Rain: बारिश को लेकर अच्छी खबर, आज से चार दिन पूरे यूपी भिगोएंगे बादल, अलर्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: बारिश को लेकर अच्छी खबर, आज से चार दिन पूरे यूपी भिगोएंगे बादल, अलर्ट जारी

Rain:पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे यूपी वालों के लिए अच्छी खबर है।

आज से चार दिन तक पूरे प्रदेश को भिगोएंगे। मौसम विभाग ने शनिवार पांच से आठ अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में

- Advertisement -
- Advertisement -

बारिश (Rain) का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर

और पूर्वी अंचल में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दरम्यान पूर्वी व पश्चिमी अंचलों में एक या दो स्थानों पर

बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके बाद नौ और 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ

स्थानों पर तथा पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में मानसून सक्रिय रहा जबकि पूर्वी अंचल में यह सामान्य रहा।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक 14 सेमी बारिश ललितपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा बरेली के मीरगंज में 14,

बिजनौर में 12, मुरादाबाद में 11, आगरा के बाह में 11, एटा व हमीरपुर में 11-11, तालबेट ललितपुर और

मौदहा हमीरपुर में 11-11, मुरादाबाद, रामपुर के मिलक, बांदा, सहसवान बदायूं में 10-10, अनूपशहर बुलंदशहर,

नरैनी बांदा, जसराना फिरोजाबाद में नौ-नौ सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

रामपुर में झमाझम बारिश से फसलों को फायदा

झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। फसलों का भी फायदा पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

जुलाई की शुरुआत में कई दिन तक बारिश होती रही। इसके बाद आसमान साफ हो गया था।

सूरज की तपिश से गर्मी बढ़ गई। फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ने लगी।

बृहस्पतिवार की रात में आसमान पर बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हो गई।

शुक्रवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। लिहाजा लोगों की गर्मी से राहत मिल गई।

फसलों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश मिलक और सबसे कम सदर क्षेत्र में मापी गई।

हापुड़ में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना

पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी से बुरा हाल था लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया।

झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव और कीचड़ पसर गई।

लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से जिलेभर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा था।

दो दिन से कभी धूप तो कभी बादल छा रहे थे। इसके बावजूद भी उमस से हर कोई परेशान था

लेकिन शुक्रवार की अल सुबह मौसम पूरी तरह बदल गया। बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक दिया।

झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। उधर, बारिश की वजह से शहर की

सड़कों पर जलभराव और कीचड़ पसर गई। जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related