Rain: देश के इस हिस्से में अगले पांच दिनों तक होने जा रही भारी से बहुत भारी बरसात, तुरंत हो जाएं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: देश के इस हिस्से में अगले पांच दिनों तक होने जा रही भारी से बहुत भारी बरसात, तुरंत हो जाएं

Rain: साइक्लोन बिपरजॉय के चलते कई प्रदेशों में बारिश देखी जा रही है।

उधर, मॉनसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और वह दक्षिण व पूर्वी भारत के राज्यों में

- Advertisement -
- Advertisement -

तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने नॉर्थईस्ट इंडिया,

सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों के लिए भारी से बहुत भारी

बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पूर्व, पूर्व मध्य के हिस्से में अगले तीन से चार दिनों

तक गंभीर हीटवेव चलती रहेगी। चार दिन बाद ही इसमें कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी राजस्थान, उत्तरी गुजरात के क्षेत्र में

आज तेज बारिश (Rain) की संभावना है। इस दौरान 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से

अगले 12 घंटे तक तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। नॉर्थईस्ट और ईस्ट इंडिया की बात करें

तो मध्यम से लेकर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मेघालय में भी 17 से 19 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी है।

IMD के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड,

ओडिशा में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

नॉर्थवेस्ट इंडिया की बात करें तो यहां भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक हल्की से

मध्यम बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में

अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।

उत्तराखंड में 18 व 19 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में 17 व 18, साउथईस्ट राजस्थान में 17-19, नॉर्थवेस्ट एमपी में 19-21 जून के दौरान

भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत की बात करें तो यहां भी अगले पांच दिनों तक हल्की से

मध्यम बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु में 17-19 जून, केरल में 18-21 जून,

साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 19-21 जून के बीच भारी बरसात की चेतावनी है।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा,

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया,

जबकि पूर्वी यूपी, पूर्वी एमपी, तेलंगाना और झारखंड के इलाकों में यह अधिकतम तापमान

40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम,

तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड,

बिहार में, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति देखी गई।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...