Rain: आज झमाझम बारिश के आसार, यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: आज झमाझम बारिश के आसार, यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Rain: बारिश के कारण कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और

- Advertisement -
- Advertisement -

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के

आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण इससे सटे कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि ईरान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, पाकिस्तान के ऊपर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इसके 24 से 26 मई के बीच

उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अरब सागर की नमी भी इन इलाकों में देखने को मिल

सकती है। साथ ही बंगाल की खारी से पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगल पांच दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान किया है।

आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, उत्तरखांड में 24 और 25 मई को बारिश के आसार हैं।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,

पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरिणा में आज ओले गिरने की भी संभावना है।

साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प3देश और उत्तरी राजस्थान में आज और कल ओले गिर सकते हैं।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो

सकती है। इसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बारिश के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री गिरावट देखने को

मिल सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक

गिरावट होने के आसार हैं। पश्चिमी भारत में वर्तमान स्थिति बनी रहेगी।

बिहार के पटना सहित कई जिलों में आज भी होगी बूंदाबांदी

बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बूंदाबांदी तो कई जिलों में तेज हवा के साथ

मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, अररिया और किशनगंज में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पटना में मंगलवार की तरह बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी होगी और आकाश में बादल छाये रहेंगे।

लेकिन गुरुवार को पटना में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों के

अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को काफी गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में

7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज रहा।

वहीं 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर डेहरी रहा।

राज्य में सबसे अधिक 66.8 मिलीमीटर वर्षा पश्चिम चंपारण के बगहा में हुई।

पटना में कई स्थानों पर सुबह 10.30 फिर 11.30 के आसपास बूंदाबांदी हुई।

वहीं, 1 बजे दिन में मौसम साफ हुआ और धूप निकली। लेकिन धूप में तल्खी नहीं थी।

तापमान गिरने और बूंदाबांदी होने से शहर का मौसम सुहाना बना रहा।

बिहार के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर-पूर्व भाग के अधिकतर, उत्तर-मध्य भाग के अनेक और उत्तर-पूर्व भाग

के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, राज्य के शेष भाग का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा।

मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बिहार और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर

ऊपर स्थित है। इसके साथ ही एक ट्रफ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बिहार से छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है

जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर,

दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होगी।

कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। वहीं अगले चार दिनों के दौरान

अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने का पूर्वानुमान है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related