Rain:इन राज्यों में होने जा रही भारी बारिश, तीन दिनों तक जारी रहेगा कहर; मौसम विभाग की चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain:इन राज्यों में होने जा रही भारी बारिश, तीन दिनों तक जारी रहेगा कहर; मौसम विभाग की चेतावनी

rain:चक्रवाती तूफान मंडूस की वजह से दक्षिण के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है।

हालांकि, मंडूस ने ज्यादा तबाही नहीं मचाई, जिसकी वजह से लोगों को राहत है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है

कि तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में आज और केरल व माहे में 11 से 13 दिसंबर

यानी तीन दिनों तक भारी बारिश (rain) होगी। हालांकि, इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने समुद्री क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, 11 से 13 दिसंबर के दौरान

दक्षिण-पूर्व और आस-पास के पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल-कर्नाटक तट के साथ-साथ और 14-15 दिसंबर के

दौरान पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 11-13 दिसंबर के दौरान दक्षिण-पूर्व और आस-पास के पूर्व-मध्य

अरब सागर और केरल-कर्नाटक तट के पास और 14-15 दिसंबर 2022 के दौरान पूर्व-मध्य और

आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में न जाएं। वहीं, 13 दिसंबर, 2022 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके चले 14 और 15 दिसंबर

को अंडमान और निकोबार में भारी बारिश (rain) होने की संभावना है।

चक्रवात ‘मैंडूस’ से 5,000 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद

वहीं, आंध्र प्रदेश के कुछ दक्षिणी जिलों में चक्रवात ‘मैंडूस’ के कारण आयी बारिश से संबंधित घटनाओं में एक व्यक्ति की

मौत हो गयी और 1,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

सरकार द्वारा रविवार सुबह साढ़े आठ बजे जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, छोटी नदियों कांदलेरु, मनेरु और

स्वर्णमुकी में अचानक बाढ़ आने की आशंका के कारण एसपीएसआर नेल्लोर और

तिरुपति जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के लिए

संवेदनशील मंडलों और गांवों की सूची भेजी गई है। बारिश के कारण 4,647.4 हेक्टेयर में फैली कृषि फसल और

532.68 हेक्टेयर बागवानी फसल बर्बाद हो गयी है, जबकि 170 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...