Rain:इन राज्यों में होगी भारी बारिश, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए अपने राज्य का हाल… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain:इन राज्यों में होगी भारी बारिश, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए अपने राज्य का हाल…

rain: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का कहर जारी है। फिर चाहे कश्मीर हो या दिल्ली,

न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों में शीतलहर भी चल

- Advertisement -
- Advertisement -

रही है, जिसकी वजह से लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए

कुछ राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, दक्षिण के राज्यों में अब भी बारिश (rain) ने लोगों की परेशानियों को

बढ़ाया हुआ है। कई राज्यों के लिए भारी बारिश(rain) का अलर्ट है।

मौसम विभाग के रोजाना जारी किए जाने वाले अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी

राजस्थान में 27 दिसंबर से घने कोहरे में कमी आने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी

राजस्थान में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे और शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में

न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इन राज्यों में शीतलहर भी चलीं

तो दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान,

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि में सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी छाया रहा।

इन राज्यों में भारी बारिश (rain)

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

वहीं, 26 दिसंबर को दक्षिण केरल, दक्षिण तटीय तमिलनाडु में छिटपुट इलाकों में भारी बारिश होगी।

वहीं, 27 दिसंबर को लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...