Monsoon: 5 दिनों तक खूब होगी मॉनसून वाली बारिश, बिहार-यूपी में भी बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: 5 दिनों तक खूब होगी मॉनसून वाली बारिश, बिहार-यूपी में भी बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

Monsoon: देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दिया है। मौसम विज्ञान विभाग

(IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट (26 जून) में कहा है कि गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और

- Advertisement -
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून आगे बढ़ेगा। आईएमडी के मुताबिक,

अगले पांच दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान के

आसार बन रहे हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

आईएमडी ने कहा है कि ओडिशा में 26 जून को, असम और मेघालय में 28 ऍर 29 जून को और

अरुणाचल प्रदेश में 29 जून को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि राजस्थान में 26 से लेकर

29 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इसी दौरान उत्तराखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश का पूर्वानुमान है।

इन इलाकों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले पांच दिनों तक

भारी बारिश की संभावना बन रही है। केरल में भी 26 से 29 जून तक बादल बर सकते हैं।

बिहार में कब होगी बारिश?

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच बारिश की छिटपुट गतिविधियां बनी हुई हैं।

यही वजह है कि मानसून के आगमन के बाद भी अधिकतर जिलों में बारिश की काफी कमी है।

बादलों से अधिकतम तापमान में कमी से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

पुरवा के बावजूद बादलों के जमकर नहीं बरसने से सबसे ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ी है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।

राज्य के अधिकांश हिस्से में गर्मी व उमस की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां होंगी लेकिन दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों में

अभी एक-दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 27 जून को राज्य के

सभी जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...