Monsoon: सावधान! 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, भारी बारिश मचाएगी तबाही! जानें कब आएगा मानसून?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: सावधान! 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, भारी बारिश मचाएगी तबाही! जानें कब आएगा मानसून?

Monsoon: मानसून भारत में दस्तक दे चुका है, लेकिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत

कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली-NCR का तापमान 46 के आस-पास चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौसम विभाग ने 18 जून तक लू के थपेड़े बर्दाश्त करने की चेतावनी लोगों को दी है।

वहीं मानसून दक्षिण पश्चिम राज्यों में बरस रहा है। 10 साल में

चौथी बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने देश में समय से पहले दस्तक दी है।

19 मई को मानसून ने अंडमान-निकोबार में एंट्री की। 30 मई को मानसून केरल आया।

उसके बाद मानसून ने महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल,

पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में एंट्री की। मौसम विभाग ने इन राज्यों में मानसून में भारी बारिश होने का

अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली,

झारखंड में मानसून कब आएगा? इसे लेकर IMD की भविष्यवाणी पर नजर डालते हैं…

रुकी हुई है मानसून (monsoon) की स्पीड

मौसम विभाग ने इस साल मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें :Monsoon:आ गई लू से राहत वाली खबर, अब और नहीं गर्मी की मार, यूपी-बिहार में इस दिन हो सकती है मॉनसून की बारिश

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ऐसे में मानसून इस बार पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में तबाही मचा सकता है,

लेकिन समय से पहले एंट्री होने के बावजूद मानसून की स्पीड इस बार अटकी हुई है।

छत्तीसगढ़, ओडिशा के आस-पास एंटी साइक्लोन बना हुआ है। पश्चिमी हवाएं भी ज्यादा प्रभावी हैं।

इस वजह से मानसून की स्पीड बंगाल की खाड़ी से आगे नहीं बढ़ रही।

मानसून गत 31 मई से सिक्किम और असम के आस-पास ही रुका हुआ है।

हालांकि मौसम विभाग ने 15 जून के बाद से मानसून की हवाओं का

पैटर्न बदलने की संभावना जताई है। जिससे मानसून नॉर्थ इंडिया की तरफ रुख करेगा।

राजस्थान में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राजस्थान में मानसून 25 जून के आस-पास

एंट्री करेगा। ऐसे में प्रदेशवासियों को अभी भीषण गर्मी से जूझना होगा।

अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी मानसून समय से पहले आएगा, क्योंकि राजस्थान में

मानसून बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ उदयपुर, बांसवाड़ा होते हुए एंट्री करता है।

दिल्ली में कब बरसेंगे मानसून (monsoon) के बादल?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मानसून की बारिश 29 जून के बाद होगी।दिल्ली के साथ ही मानसून

पंजाब, हरियाणा में भी बरसेगा। ऐसे में अभी दिल्ली वासियों को भी भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।

हिमाचल-उत्तराखंड में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में मानसून 25 जून के बाद एंट्री करेगा।

ऐसे में इन तीनों राज्यों को भी भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेलने होंगे।

मध्य प्रदेश में कब एंट्री करेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून 20 जून के आस-पास एंट्री करेगी।

25 जून को मानसून पूरे राज्य में बरसने लगेगा। ऐसे में तब तक मध्य प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से अपना बचाव करें।

उत्तर प्रदेश में कब बरसेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस बार प्री-मानसून की बारिश नहीं होगी।

वहीं प्रदेश में मानसून (monsoon) एक हफ्ता लेट आएगा। 18 जून के करीब मानसून प्रदेश में एंट्री करेगा।

पूर्वांचल के रास्ते 20 और 21 जून के बीच पूरे राज्य में फैल जाएगा।

यह भी पढ़ें :Monsoon: गर्मी और लू से लोग हुए त्रस्त,अब आपके शहर में होने वाली है मॉनसून की झमाझम बारिश

लखनऊ में 25 जून के आस-पास भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में भी देरी से आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मानसून (monsoon) की इस बार लेट एंट्री होगी।

16 से 18 जून के बीच मानसून बिहार में बरसेगा। 20 जून तक पूरे राज्य में मानसून की बारिश होने की संभावना है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related