Monsoon: मानसून में उमस से बेहाल तेज धूप से मिलेगी राहत या होगी झमाझम बरसात पढ़िए दो दिनों के मौसम का हाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: मानसून में उमस से बेहाल तेज धूप से मिलेगी राहत या होगी झमाझम बरसात पढ़िए दो दिनों के मौसम का हाल

monsoon: धूप और उमस से चिपचिपी गर्मी का मौसम दिनभर रहा। बुधवार को प्रदेश भर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शनिवार शाम से राजधानी के आस पास के जिलों समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी दानिश के अनुसार, पिछले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे मौसम में उमस और गर्मी बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश के आसार

आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत तराई बेल्ट से जुड़े जिलों और पूर्वी यूपी के कुछेक जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। रविवार के बाद लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले दिनों में लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ और आसपास के जिलों में छिटपुट बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में छिटपुट बादलों की आवाजाही रह सकती है। धूप से उमस बढ़ेगी। वहीं प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

उमस भरी गर्मी ने किया पसीना पसीना

मेरठ में आठ दिन से बरसात नहीं हुई है। वातावरण में आदृता की मात्रा बढ़ी हुई है। यही कारण है कि गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना दूभर कर दिया है। लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आदृता की मात्रा वातावरण में 54 प्रतिशत रही। पंखों के सामने बैठने पर भी पसीना निकलता रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 22 – 23 जुलाई काे वर्षा की संभावना है।

आगरा का मौसम

आगरा में उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है। वहीं दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावनाएं हैं।

अलीगढ़ का मौसम

बादल छाए रहेंगे। बरसात की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य अंतर का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...