Monsoon: देश में अगले 48 घंटों में मानसून देगा दस्तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: देश में अगले 48 घंटों में मानसून देगा दस्तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट.. 

Monsoon: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के

मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी मानसून तेजी से बढ़ रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, भारत में मानसून (Monsoon) 4 जून को

पहुंचेगा। देश में जून से लेकर सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है। इस साल औसत के 96 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

IMD ने जारी किया अपडेट

जून का महीना शुरू हो गया है और इसको देखते हुए आईएमडी दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) को लेकर लगातार अपडेट देना जारी रखेगा।

साथ ही नागरिकों को पूर्वानुमान चेतावनियों के साथ सतर्क करेगा। आईएमडी ने मॉनसून ट्रैकिंग पर अपडेट को लेकर ट्विटर पर जानकारी साझा की।

अपडेट के अनुसार, SW मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की

दक्षिण खाड़ी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

अगले 48 घंटों का क्या है हाल?

आईएमडी ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण खाड़ी,

बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन भविष्यवाणी

5 जून के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के विकसित होने का पूर्वानुमान है।

इसके कारण बाद के 48 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। केरल में कब पहुंचेगा मानसून?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम अपडेट के अनुसार, केरल में 2023 मानसून की शुरुआत 4 जून को होगी।

दक्षिण भारत में बारिश की भविष्यवाणी

दक्षिण भारत में बारिश की भविष्यवाणी मॉनसून की शुरुआत के करीब आने के साथ, केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में

हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाएँ चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में मानसून अगले 5 दिनों के दौरान आने की उम्मीद है।

तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के छिटपुट स्थानों पर और 1 से 5 जून तक केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...