आखिरी कॉल में मां से कहा ‘आ रहा हूं’, फिर डॉक्टर ने अटल सेतु से कूदकर दी जान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

आखिरी कॉल में मां से कहा ‘आ रहा हूं’, फिर डॉक्टर ने अटल सेतु से कूदकर दी जान

देश की आर्थिक नगरी मुंबई में झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। वहां के जे जे अस्पताल में काम करने वाले 32 वर्षीय डॉक्टर ओमकार भागवत कवितके ने सोमवार की देर रात सेवरी-न्हावा सी लिंक अटल सेतु से कथित तौर पर छलांग लगाकर जान दे दी।

नवी मुंबई पुलिस इस घटना के बाद डॉक्टर की तलाश की कोशिश कर रही है। कवितके कलंबोली में रहता था।

- Advertisement -
- Advertisement -

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अटल सेतु से छलांग लगाने से थोड़ी ही देर पहले कवितके ने अपनी मांसे फोन पर बात की थी और कहा था कि वह रात का खान खाने घर आ रहा है।

इसके बाद अचानक उसने अटल सेतु पर अपनी कार साइड करके रोक दी और रेलिंग पार कर वहां से छलांग लगा दी।

कार रोकी, रेलिंग पार की और लगा दी छलांग

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, कलंबोली निवासी डॉ. ओमकार कवितके को आखिरी बार सोमवार की रात अटल सेतु पर एक कार चालक ने देखा था, जिसने पुलिस कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना दी थी।

पुलिस ने बताया कि डॉ. कवितके ने सी लिंक के नवी मुंबई-मुंबई खंड पर अपनी सफेद होंडा अमेज कार रोकी और पुल की रेलिंग पार कर नीचे छलांग लगा दी।

छह वर्षों से मुंबई के जेजे अस्पताल में कार्यरत था डॉक्टर

इस घटना की सूचना मिलने पर, जब नवी मुंबई के उल्वा पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें कार और उसमें एक आईफोन मिला।

फोन पर कुछ नंबरों पर कॉल करके पुलिसकर्मियों ने वाहन के मालिक की पहचान डॉ. कवितके के रूप में की। डॉ. कवितके पिछले छह वर्षों से मुंबई के जेजे अस्पताल में काम कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि डॉ. कवितके के परिवार को तुरंत इस बारे में सूचित कर दिया गया और उनकी तलाश शुरू कर दी गई।

आखिरी बार सोमवार रात 9.11 बजे मां को किया था फोन

उलवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अर्जुन राजने ने कहा, “जब हमने फोन कॉल विवरण की जांच की, तो हमने पाया कि डॉक्टर ने आखिरी बार सोमवार को रात 9.11 बजे अपनी मां को फोन किया था और उन्हें बताया था कि वह जल्द ही रात का खाना खाने के लिए घर आ रहे हैं…” पुलिस डॉक्टर के परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और दोस्तों से बात कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि डॉ. कविताके ने कथित तौर पर समुद्री पुल से छलांग क्यों लगाई।

डॉ. कवितके अविवाहित था

राजने के अनुसार, डॉ. कवितके अविवाहित थे और पनवेल में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और संदिग्ध आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है।”स्थानीय पुलिस, समुद्री सुरक्षा कर्मियों, एम्बुलेंस सेवाओं और समुद्री सुरक्षा विभाग की नाव ध्रुवतारा सहित कई एजेंसियों की टीमें बचाव कार्य में क्षेत्र की तलाश कर रही हैं। हालांकि, मंगलवार सुबह तक डॉक्टर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...