Planning:साली ने रची जीजा के घर लूट की साजिश,प्लानिंग सुन पुलिस हैरान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Planning:साली ने रची जीजा के घर लूट की साजिश, प्लानिंग सुन पुलिस हैरान

planning: मध्य प्रदेश के इंदौर से लूट से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

एक युवती ने अपने सब-रजिस्ट्रार जीजा के घर में लूट की planning रची.

इसकी वजह ये थी कि जीजा उसकी बहन को पैसे नहीं देता था.

इस मामले में सब-रजिस्ट्रार की पत्नी, साली और साढू समेत 7 लोग शामिल थे.

दरअसल, 23 अगस्त को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में दिनदहाड़े सब-रजिस्ट्रार के घर में लूट की

कोशिश हुई. मगर, उसके बेटे को इसकी भनक लग गई. इस वजह से

चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे. इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी.

सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस भी हैरान रह गई’

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.

यह भी पढ़े:  Financial Planning: उधार पैसा या बैंक का लोन कैसे चुकाएं? ये तरीके आएंगे काफी काम

इसमें सब-रजिस्ट्रार के अपने ही शामिल थे. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए

सब रजिस्टार की पत्नी, उसकी बहन और बहन के पति समेत 7 को गिरफ्तार किया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

 

सब रजिस्टार की पत्नी और साली के बीच हुई ये डील

इस दौरान सब रजिस्टार की पत्नी ने बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता था.

पैसे नहीं देता था. इस बारे में उसने अपनी बहन से बात की, जिसने लूट का प्लान बनाया.

दोनों के बीच तय हुआ कि जो भी पैसा हाथ लगेगा, वो दोनों के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा. इसके बाद महिला ने

अपनी बहन और उसके पति व अन्य चार बदमाशों से घटना को अंजाम दिलवाने का प्रयास किया.

मामले में एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

हालांकि, उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्कर्मा ने बताया कि सब-रजिस्ट्रार की साली के कहने पर

लूट की साजिश रची गई थी. उसने अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया था.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...