MP Board Result Date 2024: MP Board 12वीं एवं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के इस डेट को होगा जारी, जानें डेट…
MP Board Result Date 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की 1 करोड़ 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
अब किसी कारणवश रोकी गई केवल एक फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा रही हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है.
अब रिजल्ट तैयार करने का काम चल रहा है. इसमें 10 दिन लगेंगे.
रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह यानी 22 से 25 अप्रैल के बीच घोषित किया जाएगा. एमपी बोर्ड के दोनों कक्षाओं के नतीजे इस बार भी एक साथ आएंगे।
परीक्षा में 17 लाख छात्र शामिल हुए थे
आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस बार बारहवीं के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान में दो बोनस अंक भी मिलेंगे।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं पांच अप्रैल तक जांचने का लक्ष्य था, लेकिन मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका।
शिक्षकों को सूचना का त्वरित विश्लेषण और मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है ताकि परिणाम इस महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सके।
