Information: महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Information: महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Information:जनपद में  शनिवार को ग्राम नेवरगांव कला में “आदर्श दानपात्र सेवा समिति” और जन समुदाय के सहयोग से “हमारी किशोरी हमारा आधार” कार्यक्रम के तहत खेतों में काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

इसके साथ ही, उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे शिक्षित और सशक्त बन सकें।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह कार्यक्रम अति संवेदनशील क्षेत्रों, ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि खेतों में काम करने वाली महिलाएं और किशोरियां अक्सर स्वच्छता उत्पादों तक पहुंच से वंचित रह जाती हैं,

जिससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस पहल के माध्यम से उन्हें न केवल सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए,

बल्कि उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी शिक्षित किया गया।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों का जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

एक स्थानीय महिला ने कहा, “यह कार्यक्रम हमारे लिए बहुत उपयोगी है। अब हम सेनेटरी पैड का उपयोग करने और स्वच्छता के महत्व को समझने लगे हैं।”

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने जन समुदाय से इस तरह की पहलों में सहयोग करने की अपील की, साथ ही समिति सभी सदस्यों एवं दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related