Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के 385 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें पूरा डिटेल्स… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के 385 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें पूरा डिटेल्स…

Anganwadi Recruitment: मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 385 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। ऐसे में जिन्होंने अभी आवेदन नहीं किया है, वे उन्हें सलाह है कि

वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। क्योंकि आखिरी तारीख के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं

नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के जरिए धार, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, अलीराजपुर, खरगौन और खंडवा

जिलों में नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं,

जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है। हालांकि आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

भर्ती के लिए आवेदन mpwcdmis.gov.in पर किया जा सकता है।

शैक्षिक योग्यता

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों से अनुरोध है कि वे शैक्षिक योग्यता मानदंड के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें।

भर्ती डिटेल्स

आंगनवाड़ी हेल्पर: 246

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 123

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया केवल ऑफलाइन मोड में है। योग्य आवेदकों से अनुरोध है कि वे 14 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और साइट से फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद उसे भरकर संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र., विजयाराजे वात्सल्य भवन,प्लॉट नंबर 28ए, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश 462011 पर भेज दें।

क्या है आंगनबाड़ी?

आंगनवाड़ी की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 1975 में बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के ली की गई थी। यह महिलाओं और बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण की देखभाल करने की एक पहल है। हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक आय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 13,000 रुपये कर दी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...