Results:गुजरात की इकलौती सीट जहां चली अखिलेश की साइकिल, लेडी डॉन के बेटे ने किया कमाल….
Gujarat Election Result 2022 गुजरात के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब लगभग फाइनल है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा बम्पर जीत की ओर है।
भाजपा 158 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस केवल 16 सीटों पर बढ़त बनाए हैं।
आम आदमी पार्टी की बात करें तो उसको केवल 5 सीटें मिलती दिख रही है।
दूसरी ओर इस चुनाव नतीजों में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, पीएम मोदी के गृहक्षेत्र गुजरात में
अखिलेश यादव की पार्टी सपा (SP) एक सीट पर जीत के साथ एंट्री करती दिख रही है।
पोरबंदर क्षेत्र में सपा को बड़ी बढ़त
गुजरात के पोरबंदर के कुटियाना सीट पर सपा बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सपा उम्मीदवार कांधलभाई जडेजा कुटियाना सीट से काफी आगे चल रहे हैं।
कांधलभाई 45188 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा
उम्मीदवार ढेलिबेन भूराभाई ओदेदरा को 25839 वोट मिले हैं।
45 फीसद वोट पर अकेले किया कब्जा
कुटियाना सीट पर सपा उम्मीदवार कांधलभाई लगभग 45 फीसद से भी ज्यादा वोट शेयर पाए हैं।
वहीं, उनके बाद भाजपा उम्मीदवार को केवल 26.12 फीसद वोट मिल रहे हैं।
लेडी डान के बेटे का जलवा
बता दें कि कुटियाना सीट पर जीतते दिख रहे सपा उम्मीदवार कांधल जडेजा हमेशा से क्षेत्र में विकास कार्य
तेजी से करने का दावा करते आए हैं। कांधल जाडेजा संतोष बेन के बेटे हैं।
संतोष बेन का नाम गुजरात की लेडी डॉन के रूप से भी प्रचलित है।
जानकारी के अनुसार संतोष बेन पर राज्य के 500 से अधिक थानों में आपराधिक मामले दर्ज थे।
संतोष पर 14 मर्डर के मामले दर्ज थे। संतोष बेन के जीवन पर गॉड मदर के नाम से 1999 में एक फिल्म भी बनी थी।
भाजपा को भारी बहुमत
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड बहुमत मिला है।
कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
भाजपा 158, कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
