Heart attack:एसिडिटी समझने की भूल, मध्य प्रदेश के 13 साल के छात्र की गुजरात में दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Heart attack:एसिडिटी समझने की भूल, मध्य प्रदेश के 13 साल के छात्र की गुजरात में दर्दनाक मौत

Heart attack: गुजरात के नवसारी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तपोवन आश्रमशाला में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र मेघ शाह की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

मेघ को रात 1 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, लेकिन हॉस्टल सहायक ने इसे एसिडिटी समझकर गलत उपचार किया, जिसके चलते समय पर इलाज नहीं मिल सका और सुबह अस्पताल ले जाने से पहले ही मेघ ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस लापरवाही के लिए हॉस्टल सहायक हर्षद राठवा को निलंबित कर दिया गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया का रहने वाला मेघ शाह नवसारी के तपोवन आश्रमशाला में पढ़ता था। 24 मई की रात करीब 1 बजे उसे सीने में असहनीय दर्द शुरू हुआ।

मेघ ने इसकी जानकारी हॉस्टल सहायक हर्षद राठवा को दी, लेकिन हर्षद ने इसे एसिडिटी मानकर मरहम और एसिडिटी की दवा दी।

संस्था के प्रबंधक गंगाधर पांडे के अनुसार, हर्षद ने छात्र को अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

रातभर दर्द से तड़पते मेघ को सुबह अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सीसीटीवी फुटेज में हर्षद राठवा को मेघ को गोद में लेकर सहलाते हुए देखा गया, जबकि मेघ दर्द से कराह रहा था।

इस लापरवाही के कारण मेघ को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिली, जिससे उसकी जान चली गई।

परिवार का आरोप और पुलिस जांच

मेघ के परिवार ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि मेघ पूरी तरह स्वस्थ था जब वह चार-पांच दिन पहले अतिरिक्त कक्षाओं के लिए खेतिया से नवसारी आया था।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ पुलिस को आवेदन दिया है। नवसारी ग्रामीण पुलिस ने प्रारंभिक मेडिकल जांच के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

आश्रमशाला का बयान

तपोवन आश्रमशाला, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित है, पिछले 35 वर्षों से स्कूल और हॉस्टल संचालित कर रही है। वर्तमान में यहां 322 छात्र पढ़ते हैं।

प्रबंधन ने माना कि मेघ पूरी तरह स्वस्थ था और छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त कक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया गया था। प्रबंधक गंगाधर पांडे ने कहा कि लापरवाही के लिए हॉस्टल सहायक को निलंबित कर दिया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...