Google manager: गूगल के मैनेजर को बंधक बनाकर कराई जबरन शादी: फिर मांगे 50 लाख, पढ़िए शॉकिंग केस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google manager: गूगल के मैनेजर को बंधक बनाकर कराई जबरन शादी: फिर मांगे 50 लाख, पढ़िए शॉकिंग केस

google manager: बिहार से अक्सर पकड़ौआ विवाह की खबरें आती रहती हैं।

जहां लड़के का अपहरण करके जबरन उससे अपनी बेटी की शादी करवा दी जाती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक ऐसा ही पकड़ऊ शादी का मामला सामने आया है।

जहां गूगल कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात युवक की शादी करवा दी गई। युवक का आरोप है

कि उसे नशीली दवा खिलाकर अपनी बेटी से विवाह करवाया गया है।

लड़की के परिजन उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। जबकि लड़की के परिजनों का आरोप है

कि शादी मर्जी से हुई है। लड़के ने दूसरी शादी कर ली है,इसिलए वह झूठे आरोप लगा रहा है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल हुआ हाईप्रोफाइल मामला

दरअसल, यह मामला भोपाल के वैषाली नगर का है, जहां कमला नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर

ब्लैक मेलिंग धमकी व कमरे में बंद रखने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी तरफ लड़की के परिजनों का कहना है कि वह गलत आरोप लगा रहा है।

दोनों की मर्जी से शादी हुई है। बता दें कि पीड़ित युवक गूगल कंपनी में

मैनेजर के पद पर तैनात है, इसलिए मामला और ज्यादा हाईप्रोफाइल हो गया है।

दोनों ने एक साथ एक ही कॉलेज से की पढ़ाई

बता दें कि गूगल कंपनी में बतौर मैनेजर गणेश शंकर भोपाल में कस्तूरबा नगर गोविंदपुरा के रहने वाले हैं।

35 साल के गणेश ने आईआईएम शिलांग से एमबीए साथ किया है।

फिलहाल वह बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। पिछले महीने सिंतबर में उन्होंने कमला नगर थाने में शिकायत में बताया था

कि नेहरू नगर की रहने वाली एक लड़की उनके साथ कॉलेज में पढ़ती थी।

वह उनके साथ विवाह करना चाहती थी। लेकिन मैंने और मेरे परिवार ने शादी करने से इंकार कर दिया था।

तभी से लेकर अभी तक उस लड़की के परिवार के लोग उन्हें विवाह के लिए धमकाते थे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related