Earthquake:कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, 5 सेकेंड तक कांपती रही धरती; नेपाल रहा केंद्र

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Earthquake:कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, 5 सेकेंड तक कांपती रही धरती; नेपाल रहा केंद्र

earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

हालांकि, इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप दोपहर को 2 बजकर 30 मिनट पर आया।

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था।

इसने कहा कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप (earthquake) आया।

दिल्ली एनसीआर में 5 सेकेंड से ज्यादा देर तक धरती कांपती रही।

बता दें कि नए साल में दिल्ली में अब तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत भूकंप (earthquake) के

झटकों के साथ हुई थी। इसके बाद 5 जनवरी को भी भूकंप आया था।

मंगलवार को दिल्ली एनसीआर के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अभी तक रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता और किसी नुकसान की सूचना नहीं थी।

भूकंप (earthquake) के झटके महसूस होते ही, लोग सहम गए और घरों के बाहर दौड़ पड़े।

इससे पहले पांच जनवरी को अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए थे।

इसमें भी किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रात्रि करीब 7:55 बजे भूकंप आया था।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद के 79 किलोमीटर दक्षिण में 200 किलोमीटर की गहराई में था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...